National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 8:53 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 8:53 pm

नहीं रहे पूज्य श्री स्वामी जी के समर्पित भक्त श्री भगवान सिंह। 

जयपुर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

नहीं रहे पूज्य श्री स्वामी जी के समर्पित भक्त श्री भगवान सिंह।

राजस्थान समेत पूरे देश के क्षत्रियों को यथार्थ गीता अपनाने के लिए किया था आह्वान

पूज्य श्री गुरुदेव भगवान के समर्पित भक्त शिरोमणि क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक भगवान सिंह रोलसाहबसर आज हम सभी भक्तों को यथार्थ गीता के नक्शे कदम पर चलने की नसीहत देकर, बीच में ही हमें छोड़ कर चले गये । उनका जाना हम लोगों के लिए यह संदेश है कि जाओ तो भक्त भगवान सिंह की तरह पूज्य श्री गुरुदेव भगवान को भा के जाओ। ताकि पूज्य श्री ऐसे भक्तों को अपने चरणों में स्थान दे सकें। भगवान सिंह जैसे भक्त की एक ही इच्छा रहती है कि जन्म- जन्मांतर – युगों-युगों तक पूज्य श्री का शरण- सानिध्य मिलता रहे। भक्त भगवान सिंह समय – समय पर पूज्य श्री गुरुदेव भगवान का शरण -सानिध्य प्राप्त कर लिया करते थे;, उनकी सेवा में समर्पित रहते थे; उनका दर्शन – पर्सन कर लिया करते थे। अनंत भक्तों की तरह पूज्य श्री के भक्ति का दरवाजा उनके लिए हमेशा के लिए खुला रहता था। वैसे तो विश्व गुरु विश्व गौरव से सम्मानित कालजयी धर्म -शास्त्र यथार्थ गीता के प्रणेता समय के तत्व द्रष्टा महापुरुष अनंत विभूषित करूणा निधान परमहंस स्वामी श्री अड़गड़ानंद जी महाराज के भक्त शिरोमणि की संख्या अनंत है। स्वर्गीय भगवान सिंह उन सर्वोपरि भक्तों में एक वो भक्त थे थे जो कोटिश नामों में एक होता है। वे क्षत्रिय युवक संघ के संरक्षक थे । देश – प्रदेश के दिग्गज नेताओं समाजसेवी कार्यकर्ताओं ने उनको भावभीनी श्रद्धांजलि दी । उनकी अपूर्णीय क्षति हम सब के लिए भरना बड़ा मुश्किल होगा । इस अपूर्णीय क्षति को पूज्य श्री गुरुदेव भगवान उनके विराट पारिवारिक , सामाजिक, राजनैतिक साह्यचर्य को सहने की शक्ति प्रदान करें। भक्त श्री भगवान सिंह जी पूज्य श्री गुरुदेव भगवान के बताये मार्ग के पथिक थे। पूज्य श्री गुरुदेव भगवान उनके हृदय से रथी होकर उनका पग – पग पर मार्गदर्शन करते थे । जीवन की जटिल गुत्थियों की उलझनों में सफर के दौरान भी वे बराबर पूज्य श्री गुरुदेव भगवान से परामर्श लिया करते थे। पूज्य श्री गुरुदेव भगवान की विद्या गीतोक्त साधना में वे रत रहते थे । साधना की बैट्री डिस्चार्ज होने के बाद वे त्वरित अध्यात्म के पावर हाउस पूज्य श्री गुरुदेव भगवान के चरणों का दर्शन कर तृप्त हो जाया करते थे। ईश्वरीय वाणी यथार्थ गीता को उन्होंने पूरे राजस्थान के क्षत्रिय समाज को अपनाने, अंगीकार करने व आत्मार्पित करने का आह्वान किया। यथार्थ गीता हमेशा उनके राजनीतिक , सामाजिक, धार्मिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का एक अंग था। राजनैतिक मंचों से अक्सर उनके भाषण में पूज्य श्री गुरुदेव भगवान की गीतोक्त साधना प्रस्फुटित हो जाया करती थी। आज से वे हमारे लिए अतीत हो चुके हैं लेकिन भक्त के रूप में वे हमेशा हमको वर्तमान की आहट से आभास होते रहेंगे और भविष्य की आने वाली पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते रहेंगे। हम सभी भक्तों की कामना है कि पूज्य श्री गुरुदेव भगवान उनको अपने चरणों में स्थान प्रदान करें। ओम श्री गुरुदेव भगवान की जय।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।