National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 5:46 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 5:46 am

नववर्ष पर मोबाइल स्वामियों के चेहरो पर मुस्कान गुमशुदा कुल- 125 मोबाइल बरामद,  

 नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

  नववर्ष पर मोबाइल स्वामियों के चेहरो पर मुस्कान गुमशुदा कुल- 125 मोबाइल बरामद,  

वैसे तो कहावत है कि खोयी हुई अम्बेडकरवस्तु पाना अपने आप में अवर्णनीय खुशियों का अथाह सागर होता है। जब हम बेहद खुश रहते हैं तो लोग कहते हैं कि क्या बात है कोई खोयी हुई चीज मिल गयी क्या? और ऐसी खोयी चीज मोबाइल जिसके बिना जीना दुश्वार हो जाता है। ऐसे मौके पर जब मोबाइल स्वामियों को अपनी खोयी हुई चीज मिली होगी तो इसके लिए रिकवरी सेल व पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर को नये वर्ष के पूरे साल भर का आशीर्वाद दे दिये होंगे। फिलहाल खोयी हुई मोबाइल की बरामदगी व उन्हें मोबाइल स्वामियों को वापसी के साथ जनपद के लोगों के साथ अम्बेडकर नगर की पुलिस की नये वर्ष के साथ एक सकारात्मक सोच के साथ शुरुआत हो रही है। यह बात पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर शंकर ने स्वीकार की और भविष्य में भी उन्होंने रिकवरी सेल के साथ जनपदवासियों से मुस्तैद रहने के लिए वादा किया है। इसके लिए उन्होंने बताया कि जिसका भी मोबाइल खो जाए तो वह तत्काल मोबाइल से संबंधित कागजात के साथ स्थानीय थाने पर या जिले पर कही भी लिखित सूचना दे दे। ताकि हमें उसकी मदद करने में आसानी हो। पुलिस अधीक्षक अभिजित आर शंकर ने बताया कि किसी यदि किसी की भी मोबाइल खो जाती है तो उसे हम लोग जल्दी से जल्दी रिकवरी करेंगे । पुलिस अधीक्षक ने बताया कि विभिन्न थाना क्षेत्रान्तर्गत आमजन के गुम हुए मोबाइलों की शिकायत पर पुलिस कार्यालय पर गठित मोबाइल रिकवरी सेल टीम (सर्विलांस सेल) द्वारा विभिन्न जगहों से कुल-125 अदद मोबाइल ( अनुमानित कीमत करीब 25 लाख रूपये ) की बरामदगी हुई है

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।