National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 22, 2026 7:35 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 22, 2026 7:35 am

थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा आईपीएस स्कूल में साइबर क्राइम तथा नशे के विरुद्ध चलाया गया जागरुकता अभियान

 

 

 

थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा आईपीएस स्कूल में साइबर क्राइम तथा नशे के विरुद्ध चलाया गया जागरुकता अभियान

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद देहरादून महोदय द्वारा सभी थाना प्रभारी को समय-समय पर थाना क्षेत्र में स्थित स्कूल-कॉलेज में साइबर अपराध तथा नशे के विरुद्ध की जानकारी हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की निर्देश दिए गए हैं ।

उक्त आदेश के क्रम में थाना सेलाकुई पुलिस द्वारा आईपीएस स्कूल में साइबर क्राइम तथा नशे के विरुद्ध जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। उक्त कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बढ़ते साइबर अपराधों तथा नसे से बचाव और डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। छात्र छात्रो को ऑनलाइन फ्रॉड, फेक सोशल मीडिया अकाउंट, साइबर बुलिंग, ऑनलाइन गेमिंग फ्रॉड, एआई आधारित धोखाधड़ी, बैंकिंग एवं UPI फिशिंग, लिंक/OTP फ्रॉड के बारे में विस्तृत जानकारी दी। सभी को किसी भी अनजान लिंक, कॉल या OTP पर विश्वास न करने, सोशल मीडिया पर अपनी निजी जानकारी साझा न करने,मजबूत पासवर्ड का उपयोग करने और समय-समय पर बदलने, ऑनलाइन गेमिंग में अनजान लोगों से बातचीत न करने, किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन 1930 पर सूचना देने से अवगत कराया गया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *