National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 4:30 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 4:30 pm

डीएम के आमंत्रण पर आंदोलनकारियों संग, सौहार्द माहौल में बैठक

 

डीएम के आमंत्रण पर आंदोलनकारियों संग, सौहार्द माहौल में बैठक

राज्य आंदोलनकारी हमारी प्रेरणा-हमारे आदर्शः डीएम

चिन्हीकरण की लम्बित पत्रावलियों को निराकरण को एडीएम एफआर को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश

राज्य आदोंलनकारियों के पेंशन सत्यापन लिए कोषागार में अलग से कांउटर व डेडिकेटेड स्टॉफ

राज्य आंदोलनकारियों की समस्याओं का निस्तारण के लिए किया जाएगा हरसंभव प्रयासः डीएम

राज्य निर्माण में आपके योगदान के ऋणी हैं हमः डीएम

देहरादून दिनांक 30 अपै्रल 2025 ,, जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार में उत्तराखण्ड राज्य आन्दोलनकारियों को स्वयं बैठक में आमंत्रित कर उनकी की समस्याएं एवं उनके सुझावों से हुए रूबरू। जिलाधिकारी ने आंदोलनकारियों का अभिवादन किया। उन्होंने आंदोलनकारियों की समस्याओं का हरसंभव निस्तारण किया जाएगा। कहा कि आपके संघर्षों से हम यहां बैठे हैं, हम आंदोलनकारियों के योगदान के ऋणी है। जिलाधिकारी ने इत्मिनान से उपस्थित सभी आंदोलनकारियों को ध्यान से सुना।
जिलाधिकारी ने कहा कि आन्दोलनकारी की समस्याओं को निस्तारण हेतु हरसंभव प्रयास किया जाएगा, जिन बन्दिुओं पर शासन स्तर से निर्णय होना है ऐसे प्रकरणों को शासन को संस्तुत किये जाएंगे। जिलाधिकारी ने शासन द्वारा निर्धारित तिथि तक के समस्त प्रकरण की पत्रावली प्रस्तुत करने के निर्देश (प्रभारी अधिकारी) आंदोलनकारी को दिए। 2021 की कट ऑफ डेट से पूर्व जो भी चिन्हिकरण हेतु चयनित हो चुके थे उन सबका रिकार्ड तलब करते हुए एडीएम एफआर को आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
डीएम द्वारा आंदोलनकारियों की बैठक बुलाने पर धन्यवाद करते हुए कहा कि डीएम से हम सभी को बहुत आशाएं है कि वे हमारे मांगों को पूरा करगें तथा शासन स्तर पर होने वाली निस्तारण के लिए पहल करेंगे। जिस पर डीएम हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया। आंदोलनकारियों ने चिन्हीकरण, पेंशन, आदि अपनी समस्त समस्याओं के सम्बन्ध में डीएम से विस्तृत वार्ता की।
उप जिलाधिकारी हरिगिरि, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कपिल कुमार, मुख्य कोषाधिकारी सुश्री नीतू भंण्डारी, जगमोहन नेगी, सरोज पंवार, पुष्पलता सिलमाना, सरोज डिमरी, सुरेश कुमार, नवनीत गुंसाई, मनोज ध्यानी, सुरेन्द्र कुमार, उर्मिला शर्मा, ओमी उनियाल, निर्मला बिष्ट, देवेश्वरी रावत,जितेन्द्र अंथवाल, गीता नेगी आदि उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।