National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 8:30 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 8:30 am

डाकपत्थर महाविद्यालय में इंद्रमणि बडोनी जयंती पर विशेष कार्यक्रम

डाकपत्थर महाविद्यालय में इंद्रमणि बडोनी जयंती पर विशेष कार्यक्रम

डाकपत्थर, 24 दिसंबर 2025, वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, डाकपत्थर में बुधवार को उत्तराखंड गांधी राजनीतिक चिंतक, रंगकर्मी एवं उत्तराखंड आंदोलन के सक्रिय योद्धा स्वर्गीय इंद्रमणि बडोनी की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में शिक्षकों, छात्र-छात्राओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. नीलम ध्यानी ने इंद्रमणि बडोनी के रंगमंच और राजनीतिक योगदान को रेखांकित करते हुए कहा कि बडोनी जी ने उत्तराखंड की लोक संस्कृति, परंपराओं और सामाजिक मुद्दों को राष्ट्रीय मंच पर प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम के मुख्य वक्ता डॉ. विजय बहुगुणा ने बडोनी जी के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि इंद्रमणि बडोनी केवल एक रंगकर्मी नहीं थे, बल्कि वे उत्तराखंड की सांस्कृतिक और राजनीतिक चेतना के प्रतीक थे। डॉ. बहुगुणा ने बडोनी जी की राजनीतिक सक्रियता का विशेष उल्लेख करते हुए कहा कि उत्तराखंड आंदोलन के दौरान उन्होंने अपनी लेखनी को हथियार बनाया और पहाड़ की जनता की आवाज़ को मुखर किया। 1990 के दशक में जब उत्तराखंड राज्य आंदोलन अपने चरम पर था, बडोनी जी भाषणों के माध्यम से लोगों में नई ऊर्जा का संचार किया।

कार्यक्रम का कुशल संचालन डॉ. राजकुमारी भंडारी चौहान ने किया। समारोह में डॉ. माधुरी रावत और डॉ. नेहा कुकरेती सहित महाविद्यालय के अनेक शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *