जौनसारी महिलाओं पर अश्लील टिप्पणी करने पर विकास नगर में विरोध प्रदर्शन
विकास नगर।जौनसारी आदिवासी समाज के लोगों के द्वारा विकास नगर के डाकपत्थर रोड तिराहे पर विरोध प्रदर्शन किया गया विरोध प्रदर्शन करते हुए उन्होंने कहा कि लगभग 5 6=दिन पहले आदिवासी जौनसारी महिलाओं के बारे में अश्लील टिप्पणी की गई थी जिस संबंध में यह विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है उन्होंने कहा कि अपराधी को अभी तक नहीं पकड़ा गया है जबकि अन्य मामलों में पुलिस प्रशासन अपराधी को तुरंत पकड़ लेते हैं लेकिन अश्लील टिप्पणी करने वाले अपराधी को अभी तक नहीं पकड़ा गया है जिससे उनके आत्म सम्मान को ठेस पहुंची है विरोध प्रदर्शन करने वालों में सुदेश तोमर जो की सामाजिक कार्यकर्ता हैं और स्किल डेवलपमेंट फाउंडेशन के मैनेजिंग डायरेक्टर भी है उनके नेतृत्व में यह विरोध प्रदर्शन किया गया है उन्होंने मांग की है कि जल्द से जल्द अपराधी को पकड़ा जाए उनके साथ संजय चौहान विपिन चौहान सुरेंद्र ढींगरा अंकित वर्मा रितेश आनंद वर्मा सतपाल आदि लोग मौजूद रहे ह।






