National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 8:51 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 8:51 am

जिला पंचायत की बैठक में विकास योजनाओं को रफ्तार देने पर जोर

 

 

जिला पंचायत की बैठक में विकास योजनाओं को रफ्तार देने पर जोर

जिला पंचायत अध्यक्ष ने की विकास कार्यो की समीक्षा, दिए जरूरी निर्देश।

देहरादून 29 अक्टूबर,2025

जिला पंचायत अध्यक्ष सुखविंदर कौर की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत सभागार में देहरादून जिला पंचायत की बैठक हुई। बैठक में जिले के विकास कार्याे, जनहित से जुड़ी योजनाओं और आगामी परियोजनाओं पर विस्तार से चर्चा की गई। साथ ही जिला पंचायत की समितियों में पारित प्रस्तावों के अनुमोदन पर भी विचार विमर्श किया गया।

 

जिला पंचायत अध्यक्ष ने विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित विकास कार्याे की समीक्षा करते हुए विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए। अध्यक्ष ने कहा कि जिले के विकास के लिए जनसहभागिता और पारदर्शिता जरूरी है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों एवं जिला पंचायत सदस्यों को बेहतर तालमेल के साथ योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने और विकास कार्यों को गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ धरातल पर उतारने के निर्देश दिए।

बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने ग्रामीण सड़कों के निर्माण, सिंचाई नहर, आपदा प्रभावित परिसंपत्तियों का पुर्ननिर्माण, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और रोजगार से जुड़ी योजनाओं पर चर्चा करते हुए अपने क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से सदन में रखा। जिप सदस्यों ने कहा कि नदियों में खनन के दौरान कई स्थानों पर बाढ़ सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो जाती है, जिससे बरसात में भारी नुकसान होता है। उन्होंने खनन क्षेत्रों में बाढ़ सुरक्षात्मक कार्याे एवं परिसंपत्तियों के नुकसान की क्षतिपूर्ति संबंधित खनन ठेकेदारों के माध्यम कराने की बात रखी। साथ ही एमडीडीए के माध्यम से आवासीय भवनों का नक्शा पास करने के लिए जा रहे टैक्स से ग्रामीण क्षेत्रों में रास्ते, पानी, बिजली, नहर, नाली निर्माण जैसे विकास कार्याे को कराने पर जोर दिया। जिप सदस्यों ने अपने क्षेत्र में मानसून के दौरान भारी बरसात से निजी एवं सरकारी परिसंपत्तियों के नुकसार और कृषि फसलों की क्षति के संबंध में भी जानकारी दी और जल्द से जल्द परिसंपत्तियों का पुर्ननिर्माण कराने, प्रभावित काश्तकारों को क्षतिग्रस्त फसलों का उचित मुआवजा दिलाने और भविष्य के लिए सुरक्षात्मक कार्य कराने पर जोर दिया। बैठक में जिप सदस्यों ने जिला पंचायत की आय के संशाधन बढ़ाने हेतु विविध प्रस्ताव भी रखे। इस दौरान विभागीय अधिकारियों ने जनपद में संचालित विकास कार्याे की विस्तार से जानकारी दी।

बैठक में चकराता विधायक प्रीतम सिंह, जिला पंचायत उपाध्यक्ष अभिषेक सिंह, जिला पंचायत सदस्य श्याम सिंह चौहान, प्रवीन रावत, रघुवीर, केशर सिंह, अमिता राज, विरेन्द्र सिंह, दीवान सिंह, सचिन चौहान, रेखा नेगी, मधु चौहान, हेमलता, सुरेन्द्र सिंह चौहान, संजय किशोर, सुमित नेगी, पिंकी रोहिला, मौ0 मुस्तकीन, सविता, गोविन्द सिंह, कंचन, हुकुम चंद, अर्शीखान, खुशबू गंुरूग, मीना मनवाल, बीर सिंह, रश्मि देवी, विनीता रतूड़ी, विजय लक्ष्मी, दिव्या बेलवाल, अन्य जनप्रतिनिधियों सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद थे।

 

 

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।