National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 5:49 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 5:49 pm

जल विद्युत निगम की शक्ति नहर के बार-बार क्षतिग्रस्त होने को लेकर दहाड़ा मोर्चा

विकासनगर -पछवादून क्षेत्र की बेहद महत्वपूर्ण शक्ति नहर, जोकि विद्युत उत्पादन के मामले में यूजेविएनल की रीढ है, के घटिया निर्माण/ मरम्मत कार्य के चलते नहर के बार-बार क्षतिग्रस्त होने को लेकर जन संघर्ष मोर्चा टीम ने मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में कई जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी शक्ति नहर को देख कर अधिकारियों एवं ठेकेदारों के प्रति नाराजगी जताई ।

यूजेविएनएल- ठेकेदार की मिलीभगत सरकार को लगा रही करोड़ों की चपत ।

नेगी ने कहा कि एक बार फिर बरसात में नहर का एक बड़ा हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। एक- डेढ़ वर्ष पूर्व इसकी मरम्मत पर लाखों- करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे, लेकिन कुछ ही समय में पैनल दोबारा टूट कर नहर में समा गये। यह घटना न केवल उत्तराखंड जल विद्युत निगम की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करती है, बल्कि इसमें प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार की और भी साफ इशारा करती है | पूर्व में मरम्मत के नाम पर मिलीभगत कर घटिया कार्य कराए गए, जिसमें मोटी कमीशन डकार ली गई ताकि दोबारा फिर उसी कार्य को करने के टेंडर मिलते रहें।

5-7 माह में ही पैसा पानी में बह गया !

शक्ति नहर पर बनी तीन परियोजनाएं ढालीपुर 51 मेगावाट, ढकरानी 33.75 और कुल्हाल 30 मेगावाट,जोकि क्रमश: लगभग 247 एमयू,156 व 160 एमयू (वर्ष 2021-22 के आंकड़े) विद्युत उत्पादन करते हैं, इन तीन पावर हाउसों को जलापूर्ति करने वाली शक्ति नहर, राज्य के विद्युत उत्पादन की रीढ़ मानी जाती है। मगर बार-बार इसके क्षतिग्रस्त होने से न केवल विद्युत उत्पादन ठप हो जाता है, बल्कि करोड़ों की जनता की गाढ़ी कमाई पानी में बह जाती है।
कुछ समय पूर्व नहर में क्लोजर लेकर मरम्मत कराई गई थी। इसके बावजूद दोबारा पैनल क्षतिग्रस्त हो गए हैं। अब आनन-फानन में फिर से मरम्मत का काम शुरू किया गया है, जिसमें ‘कट्टों’ के सहारे नहर को भरने की अस्थायी कोशिश की जा रही है निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर कभी कोई ध्यान नहीं दिया जाता ।
नेगी ने कहा कि सबसे बड़ा सवाल उत्तराखंड जल विद्युत निगम की कार्यशैली को लेकर उठ रहा है। बार-बार होने वाले इन हादसों के बावजूद न तो ठेकेदारों पर कोई ठोस कार्रवाई की जाती है, और न ही जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय होती है। मोर्चा निर्माण /मरम्मत कार्यों में हुई धांधली की जांच एवं संबंधित अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कराने को शासन में दस्तक देगा ।टीम में -मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, दिलबाग सिंह, भीम सिंह बिष्ट, मुकेश पसबोला, गय्यूर,गफूर, नसीम आदि मौजूद थे ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।