National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 7:56 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 7:56 am

जलविधुत निगम की दामनकारी नीति को आंदोलनकारियों किया असफल।

 

जलविधुत निगम की दामनकारी नीति को आंदोलनकारियों किया असफल।

 

आज दिनांक 26/11/2025 को लगातार 34 दिनों से आंदोलरत काश्तकार, मातृशक्ति व बेरोजगार युवा अपने हक़-हकूकों की लड़ाई शालीनता के साथ लड़ रहें हैं, किंतु इन 34 दिनों से 23 सूत्रीय मांगों में से एक भी मांग को शासन प्रशासन द्वारा पूर्ण नहीं किया गया है।

कल दिनांक 25/11/25 को जलविधुत निगम द्वारा एक पत्र जारी किया गया था जिसमें आज दिनांक 26/11/25 को पुलिस प्रशासन के माध्यम से परियोजना का कार्य प्रारम्भ करवाने के लिया लिखा गया था, इसी क्रम में आज जलविधुत निगम व एल. एंड टी. कंपनी के अधिकारी टिहरी पुलिस प्रशासन के साथ कार्य प्रारम्भ करवाने हेतु परियोजना स्थल पर पहुंचे किंतु आंदोलकारियों द्वारा उन्हें चेताते हुए कहा गया कि वो अपने हक़ हकूकों की व अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहे हैं यदि उन्हें जबरन दमनकारी नीति के तहत हटाया जायेगा तो उसके दुष्परिणाम भी भुगतने होंगें।

सभी आंदोलनकारियों में आज एक रोष देखने को मिला, उसी रोष को प्रदर्शित करते हुए सभी मातृशक्ति, काश्तकारों व युवा बेरोजगारों द्वारा जलविधुत निगम व एल. एंड टी. के अधिकारीयों को बैरंग वापस लौटा दिया गया।

सभी आंदोलनकारियों ने कहा कि जब तक उनके हक़-हकूकों को शासन प्रशासन द्वारा पूर्ण नहीं किया जाता तब तक ये आंदोलन ऐसे ही अनवरत चलता रहेगा और आंदोलन कों और भी उग्र किया जायेगा।

आज धरनास्थल पर संदीप तोमर लोहारी, महिपाल सजवाण, प्रेम सिंह रावत,राकेश राणा,पुनीत चौहान, शूरवीर तोमर, बलबीर चौहान, सुनीता राणा,पिंकी राणा, सरोज भंडारी, अनीता भंडारी,जलमा राणा, प्रमिला देवी, पूजा देवी, बबली देवी, रौशनी देवी, सुंदरा देवी, रेशमी देवी, जामदेई, गुड्डी देवी,चतर सिंह, मदन सिंह, संजय,जसवीर,आदित्य, अमित, सिकंदर, आशीष, वीरेंद्र, सुभाष, मुकेश, प्रतीक, अर्जुन, विपिन,शुभम, अजीत, विकेश, आदि उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।