National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 6, 2026 10:52 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 6, 2026 10:52 pm

छिबरो पावर हाउस के पास बड़ा हादसा: टमाटर से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, एक की मौत दो घायल

छिबरो पावर हाउस के पास बड़ा हादसा: टमाटर से भरी पिकअप गहरी खाई में गिरी, एक की मौत दो घायल

कालसी। थाना कालसी क्षेत्र में शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। छिबरो पावर हाउस के पास टमाटर से भरी एक पिकअप गाड़ी गहरी खाई में गिर गई, जिसमें एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

सूचना सुबह लगभग 7:51 बजे सिटी कंट्रोल रूम देहरादून को मिली, जिसके बाद थाना कालसी पुलिस तुरंत रेस्क्यू उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना हुई तथा SDRF को भी मौके पर बुलाया गया। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस व SDRF टीम ने खाई में फंसे घायलों व मृतक को बाहर निकाला।

 

घायलों के अनुसार वे जगथान से सोनीपत टमाटर लेकर पिकअप (UK 16 CA 3404) में जा रहे थे। रात्रि लगभग 12 बजे वाहन अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। रात में अधिक चोट लगने के कारण वे किसी को सूचना नहीं दे पाए।

 

घायल दोनों व्यक्तियों को 108 एंबुलेंस से सरकारी अस्पताल कालसी भेजा गया। जबकि मृतक गोविंद पुत्र जवाहर (28 वर्ष), निवासी ग्राम बुराईला के शव को मोर्चरी विकासनगर भेजकर पंचायतनामा की कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की जांच जारी है।

घायल

 

1. सुनील पुत्र रमेश, निवासी ग्राम मिण्डाल, उम्र 28 वर्ष

 

2. नरेश पुत्र फकीरा, निवासी ग्राम बाईला, उम्र 28 वर्ष

 

मृतक

गोविंद पुत्र जवाहर, निवासी ग्राम बुराईला, उम्र 28 वर्ष

—

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *