National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 8:00 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 8:00 pm

गौरव का स्वर्णिम अध्यायः उत्तराखंड की रजत जयंती पर मा0 राष्ट्रपति और मा0 प्रधानमंत्री करेंगे शिरकत।

देहरादून 28 अक्टूबर,2025

देवभूमि उत्तराखंड अपनी स्थापना के 25 वर्ष पूरे करने जा रहा है। इस गौरवपूर्ण ऐतिहासिक अवसर पर राजधानी देहरादून में आयोजित रजत जयंती समारोह में मा0 राष्ट्रपति एवं मा0 प्रधानमंत्री बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। मा0 राष्ट्रपति एवं मा0 प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल ने सभी मजिस्ट्रेट के साथ अहम बैठक की और प्रस्तावित कार्यक्रम की सभी व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार राष्ट्रपति भवन में समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। मा0 प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के लिए रूट चार्ट के अनुसार राज्य के स्थापना संग्राम की झलक, लोक संस्कृति की झंकार और आधुनिक विकास उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जाए। जिलाधिकारी ने सिटी मजिस्ट्रेट को निर्देश दिए कि प्रस्तावित कार्यक्रम के प्रत्येक जोन को सेक्टर में विभाजित करते हुए अधिकारियों एवं कार्मिकों का माइक्रो लेवल पर दायित्व निर्धारित किया जाए। सभी सेक्टर के लिए प्रभारी अधिकारी नामित करते हुए तत्काल ड्यूटी आदेश जारी करें। सुरक्षा के दृष्टिगत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के माध्यम से प्रत्येक स्तर पर पुलिस प्रभारी अधिकारी भी नामित किए जाए। स्वास्थ्य सुरक्षा हेतु एंबुलेंस के साथ चिकित्सक टीम की तैनाती रखें।

रजत जयंती पर दिखेगी राज्य के स्थापना संग्राम की झलक, लोक संस्कृति की झंकार, नए संकल्पों की दिशा

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि कार्यक्रम स्थल पर मुख्य पंडाल, स्टेज, वीआईपी, वीवीआईपी एवं आम जनता के लिए बैठने की उचित व्यवस्था, जलपान, पेयजल, वीआईपी पार्किंग, पब्लिक पार्किंग, प्रवेश एवं बाहर निकलने की समुचित व्यवस्थाएं की जाए। कार्यक्रम स्थल पर कंट्रोल रूम स्थापित करते हुए 24 घंटे राजस्व उप निरीक्षकों की टीम तैनाती की जाए। ताकि तैयारियों में किसी प्रकार का विलंब न हो। लोनिवि इंजीनियर्स के माध्यम से कार्यक्रम स्थलों का डिजाइन एवं लेआउट तैयार कराया जाए और इसका सेफ्टी सर्टिफिकेट भी लिया जाए।

देवभूमि में रजत जयंती उत्सव की तैयारियों को लेकर डीएम ने की अहम बैठक, व्यवस्थाओं को चाक चौबंद करने के दिए निर्देश।

जिलाधिकारी ने कहा कि रजत जयंती कार्यक्रम में जनपद के बाहर से भी लोग प्रतिभाग करेंगे। उन्होंने प्रत्येक जिले से समन्वय स्थापित करते हुए बाहर से आने वाले नागरिकों की भी उचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा, सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह, एसडीएम सदर हरिगिरी, एसडीएम कुमकुम जोशी आदि मौजूद थे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।