National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 16, 2026 12:34 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 16, 2026 12:34 am

गढ़ बैराट’ जौनसार-बावर की पहचान : प्रीतम सिंह

गढ़ बैराट’ जौनसार-बावर की पहचान : प्रीतम सिंह

 

चकराता। चकराता के विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि ‘गढ़ बैराट’ जौनसार-बावर क्षेत्र की पहचान बन चुका है। उन्होंने कहा कि जब सूचना तकनीकी का आज जैसा प्रसार नहीं था, उस समय भी ‘गढ़ बैराट’ अपने नियमित प्रकाशन से हर घर तक समाचार पहुंचाता था। अपनी गंभीर और संतुलित सामग्री के कारण यह समाचार पत्र क्षेत्र की आवाज़ बन गया है।

विधायक प्रीतम सिंह ने ‘गढ़ बैराट’ के 20 वर्ष पूर्ण होने पर संपादक और पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह अखबार न केवल क्षेत्र की खबरों को प्राथमिकता देता है, बल्कि जौनसार-बावर की सामाजिक, सांस्कृतिक और विकास से जुड़ी समस्याओं पर भी सार्थक विमर्श प्रस्तुत करता है।उन्होंने बताया कि अब डिजिटल युग में ‘गढ़ बैराट’ का प्रत्येक अंक सायं पांच बजे नियमित रूप से जारी होता है, जिसका लोग उत्सुकता से इंतजार करते हैं।

चकराता के विधायक प्रीतम सिंह ने कहा कि वे स्वयं भी इस समाचार पत्र को मोबाइल पर प्राप्त होते ही पढ़ते हैं और इसकी सामग्री देखकर यह अनुभव होता है कि ‘गढ़ बैराट’ जौनसार-बावर क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के प्रति गंभीर है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्रीय पत्रकारिता को इस अखबार ने नई दिशा दी है। विधायक ने पूरी संपादकीय टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *