National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 5:58 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 5:58 pm

खंडहर में तब्दील हो रहा राजकीय इंटर कॉलेज डाकपत्थर – मोर्चा ने जताई कड़ी आपत्ति

खंडहर में तब्दील हो रहा राजकीय इंटर कॉलेज डाकपत्थर – मोर्चा ने जताई कड़ी आपत्ति

 

विकासनगर – जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी के नेतृत्व में मोर्चा टीम ने राजकीय इंटर कॉलेज, डाकपत्थर का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन की जर्जर हालत देखकर टीम ने गहरी चिंता व्यक्त की।

वर्तमान में लगभग 500 छात्र-छात्राएं यहां अध्ययनरत हैं, जबकि पूर्व में छात्र संख्या 1500–2000 तक रहती थी।बजट और देखरेख के अभाव में विद्यालय भवन खंडहर में तब्दील होता जा रहा है। विद्यालय भवन की जर्जर हालत को देखते हुए अभिभावक अपने बच्चों को प्राइवेट विद्यालय अथवा किसी अन्यत्र विद्यालय में भेजने को मजबूर हैं ।

विद्यालय सिंचाई विभाग के अधीन है, लेकिन विभाग द्वारा उपेक्षा बरते जाने के कारण मरम्मत व रख-रखाव नहीं हो पाया | विद्यालय के प्रभारी प्रधानाचार्य वर्मा ने बताया कि मरम्मत आदि के नाम पर साल दो साल में कभी कभार 20-25 हजार रुपए ही मुहैया कराए जाते हैं, जोकि नाकाफी है ।

नेगी ने कहा कि “विद्यालय की यह स्थिति छात्रों के जीवन के साथ खिलवाड़ है। कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है। सरकार और जिम्मेदार विभागों ने अपनी जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया है, जिसके चलते छात्र संख्या लगातार घट रही है। विद्यालय को बचाना हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी है।”

मोर्चा ने विद्यालय की मरम्मत, साज-सज्जा और सुरक्षा हेतु अन्य विभागों से भी बजट उपलब्ध कराने की बात कही। टीम में मौजूद रहे – मोर्चा महासचिव आकाश पंवार, विजयराम शर्मा, दिलबाग सिंह, हाजी असद, सलीम मुजीबुर्रहमान, प्रवीण शर्मा पिन्नी आदि थे ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।