National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 4:54 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 4:54 pm

क्लस्टर योजना छात्रों एवं अभिभावकों के लिए बनी जी का जंजाल- मोर्चा

विकासनगर -जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हाल ही में सरकार द्वारा क्लस्टर योजना के तहत आसपास तीन- चार विद्यालयों में से एक इंटरमीडिएट विद्यालय को चिन्हित कर उसको मुख्य केंद्र (क्लस्टर विद्यालय) घोषित कर जिला शिक्षा अधिकारियों को तत्काल अनुपालन सुनिश्चित किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है | इस योजना में लगभग 559 क्लस्टर विद्यालय चिन्हित कर लगभग ढाई हजार से अधिक विद्यालयों को शामिल किया गया है ।

विभाग ने आनन-फानन में कर दिए हवा में आदेश जारी।

उक्त तुगलकी फरमान के चलते अभिभावकों एवं छात्रों में इस बात को लेकर काफी आक्रोश है कि बगैर क्लस्टर विद्यालय को संसाधनों से लैस किए यह मिशन कैसे सफल हो पाएगा! कैसे अपने मूल विद्यालय को छोड़कर, जहां पर छात्रों को अच्छी शिक्षा प्रदान की जा रही है, 5-7-10-15 किलोमीटर दूर कैसे उक्त क्लस्टर विद्यालय में दाखिला लेगा ! नेगी ने कहा कि कई उच्च/ उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ऐसे हैं, जहां पर छात्र संख्या 150-200 है, उन विद्यालयों को भी क्लस्टर विद्यालय में मर्ज किया जा रहा है, जबकि होना तो यह चाहिए कि जिन विद्यालों में छात्र संख्या अच्छी खासी है, उस विद्यालय को ही सुख सुविधाओं( संसाधनों) से संपन्न कर एक तरह से क्लस्टर विद्यालय बनाया जाना चाहिए, जिससे छात्रों को गुणवत्ता परक व अच्छी शिक्षा हासिल हो ।

क्लस्टर के तहत चिन्हित विद्यालयों को तो करो पहले संसाधनों से लैस ।

नेगी ने कहा कि विभाग द्वारा ये सब करवाई आनन-फानन में की गई है तथा इसमें सबसे बड़ी कमी खंड स्तर के अधिकारियों की है, जिन्होंने बगैर भौतिक सत्यापन किए , छात्रों की वास्तविक संख्या व अन्य आधार जांचे बगैर उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट प्रस्तुत की, जिसके आधार पर अधिकारियों द्वारा ये तुगलकी फरमान जारी किये गये । सरकार द्वारा यह क्लस्टर योजना अच्छी पहल सबूत हो सकती थी, लेकिन बगैर तथ्यों की पड़ताल किए यह योजना छात्रों एवं अभिभावकों के लिए जी का जंजाल बन रही है ।इस मामले में जहां पर छात्र संख्या काफी घट गई है, उन पर यह योजना लागू की जा सकती थी ।

शिक्षा विभाग का तुगलकी फरमान बर्दाश्त नहीं करेगा मोर्चा

विभागीय मंत्री इस मामले में क्यों मॉनिटरिंग नहीं कर रहे हैं ! मोर्चा शीघ्र ही इस मामले को शासन के समक्ष रखेगा । पत्रकार वार्ता में -मोर्चा महासचिव आकाश पँवार व प्रवीण शर्मा पिन्नी मौजूद थे ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।