National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 16, 2026 1:46 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 16, 2026 1:46 am

कबड्डी के मैदान में दीपक जलाकर खिलाड़ियों ने मनाई दीपावली

कबड्डी के मैदान में दीपक जलाकर खिलाड़ियों ने मनाई दीपावली 

 

20 अक्टूबर। विकासनगर ।दीपावली के अवसर पर कबड्डी प्रेमियों ने खेल और संस्कृति का अनूठा संगम प्रस्तुत किया। कबड्डी मैदान को टिमटिमाते दीपकों से सजा कर दीपोत्सव मनाया गया, जिससे पूरा परिसर आकर्षक प्रकाश से जगमगा उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ सामाजिक कार्यकर्ता भारत चौहान ने हनुमान के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए ऐसे आयोजनों को आवश्यक बताया। उन्होंने कहा कि दीपावली जैसे पर्व पर खेल और संस्कृति को जोड़ने का यह प्रयास सराहनीय है। श्री चौहान ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दीं और बताया कि जौनसार-बावर क्षेत्र का कबड्डी से गहरा नाता रहा है। यहां के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाई है और आज भी अनेक विभागों में जौनसार बावर क्षेत्र के खिलाड़ी प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

कार्यक्रम में सरस्वती विद्या मंदिर विकासनगर के प्रधानाचार्य कलीराम भट्ट ने कहा कि दीपों से सजा कबड्डी मैदान आकर्षक होने के साथ-साथ प्रेरणादायक भी है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से युवाओं में सकारात्मक ऊर्जा और टीम भावना का विकास होता है।

इस अवसर पर कबड्डी निर्णायक नरेंद्र सिंह चौहान, कबड्डी कोच ऋषभ चौहान हुकम सिंह पूरन सिंह कुसुम तनीषा ऋषि जोशी दानिश आदि सहित अनेक लोग उपस्थित थे। दीपों की रोशनी और खेल भावना के संगम ने इस दीपावली को सभी के लिए अविस्मरणीय बना दिया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *