National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

June 22, 2026 3:02 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

June 22, 2026 3:02 am

एनसीसी कैडेटों को मोक ड्रिल का सफल अभ्यास कराया

 

एनसीसी कैडेटों को मोक ड्रिल का सफल अभ्यास कराया

बलिया राजकीय इंटर कालेज में शुक्रवार को एनसीसी कैडेटों को मोक ड्रिल का सफल अभ्यास कराने के साथ ही एनसीसी आफिसर कुमार ब्रजेश ने उन्हे विविध गुण सीखाए। मॉक ड्रिल कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कालेज के प्रधानाचार्य शशि प्रकाश राय ने कहा कि जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के पश्चात भारत-पाकिस्तान के मध्य उत्पन्न सम्भावित युद्ध की स्थिति और आपातकालीन परिस्थितियों में सजगता एवं तत्परता बढ़ाने के उद्देश्य से एनसीसी कैडेटो को विशेष पशिक्षण दिया जा रहा है ताकि कैडेट युद्धकालीन परिस्थितियों, आपातकालीन निकासी, प्राथमिक उपचार, संचार व्यवस्था और सार्वजनिक सुरक्षा में स्वयं के साथ-साथ आस-पास के लोगो को सुरक्षा प्रदान करने में सफल हो सकें। इस मौके पर प्रवक्ता अरुल, शिक्षक दीपक कुमार राय, अरविन्द मोहन तथा कालेज के विद्यार्थी मौजूद रहे ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *