National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 9, 2026 4:32 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 9, 2026 4:32 pm

एएसपी पूर्वी द्वारा बाबा गोविंद साहब मेले में ब्रीफ कर ड्यूटी के संबंध में निर्देश 

अम्बेडकर नगर ब्यूरो बांकेलाल निषाद “प्रणव”

 

एएसपी पूर्वी द्वारा बाबा गोविंद साहब मेले में ब्रीफ कर ड्यूटी के संबंध में निर्देश 

पूर्वांचल के सुप्रसिद्ध सवा महीने चलने वाले बाबा गोविंद साहब मेले की सुरक्षा शांति व्यवस्था हेतु लगे जनपदीय व अंतर्जनपदीय फोर्स की ड्यूटी के संबंध में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्यामदेव ने ब्रीफिंग कर संबंधित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये । पूछने पर उन्होंने बताया कि पूरे मेला क्षेत्र को दो जोन और छः सेक्टर में बांटा गया है । जोन के प्रभारी क्षेत्राधिकारी बनाये गये हैं और सेक्टर के प्रभारी इंस्पेक्टर/ सब इंस्पेक्टर बनाये गये हैं । विगत वर्षों की तरह मेला क्षेत्र में मेला कोतवाली बनाया गया है। जिसके प्रभारी की नियुक्ति की गयी है । इसके अतरिक्त सात चौकियां बनाई गई है जिसमें सब इंस्पेक्टर को प्रभारी बनाया गया है । महिलाओं की देख-रेख व सुरक्षा के दृष्टिगत एक मिशन शक्ति केंद्र बनाया गया है जिसकी प्रभारी महिला सब इंस्पेक्टर को बनाये गया हैं । इसके अलावा कुल पांच सौ कर्मचारी नियुक्त किये गये हैं । इसके अतरिक्त मेला क्षेत्र की निगरानी के लिए 120 सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं अलग से प्राइवेट सीसीटीवी कैमरे भी लगे हुए हैं जिनकी मानीटरिंग के लिए रूम बनाया गया है । सवा महीने चलने वाले मेले के दौरान आने वाले विशेष स्नान पर्व पर विशेष ड्यूटी लगाई गई है जैसे 29+ 30 नवम्बर , 3- 4 दिसम्बर 2-3 जनवरी, 14- 15 जनवरी मकर संक्रांति पर।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *