National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 20, 2026 11:10 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 20, 2026 11:10 pm

ऊर्जा मंत्री का दायित्व संभाल रहे मुख्यमंत्री बिजली चोरी रोकने में हुए नाकाम – मोर्चा     

ऊर्जा मंत्री का दायित्व संभाल रहे मुख्यमंत्री बिजली चोरी रोकने में हुए नाकाम – मोर्चा     

 

   यू सी सी/वक़्फ़ बोर्ड/ मस्जिद- मदरसे की नौटंकी बंद कर ऊर्जा विभाग पर दें ध्यान !   

 

लाइन लॉस ने की सारी हदें पार | #विद्युत चोरी के चलते जनता का निकल रहा तेल ।

 विकासनगर- जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि इससे बड़ा दुर्भाग्य क्या होगा कि जिस प्रदेश में ऊर्जा मंत्री का दायित्व स्वयं मुख्यमंत्री संभाल रहे हों और बिजली चोरों पर अथवा बिजली चोरी रोकने में मुख्यमंत्री बिल्कुल नाकाम साबित हो रहे हों, ऐसे में करोड़ों रुपए खर्च करके 3 साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर जश्न मनाना, जनता के लिए मातम जैसा है | आलम यह है कि लाइन लॉस ने सारी हदें पार कर दी हैं यानी कई वितरण खंडों पर लगभग 40 से 70 फ़ीसदी तक बिजली चोरी (लाइन लॉस) हो रही है, लेकिन सरकार को यू सी सी/वक़्फ़ बोर्ड /मदरसा- मस्जिद/ गाय गोबर के अलावा कुछ सूझ ही नहीं रहा है, जिसके चलते प्रदेश की जनता महंगे दामों पर बिजली खरीदने को मजबूर है।| आखिर सरकार और उसके अधिकारी कब तक अपने निजी स्वार्थ के चलते जनता को लूटवाते रहेंगे ! नवंबर 2024 तक ये आंकड़े 42 से 50 फ़ीसदी तक थे | मोर्चा विगत कई वर्षों से लाइन लॉस को लेकर सरकार पर हमलावर है, लेकिन सरकार बिजली चोरों पर अपने निहित स्वार्थ के चलते कोई ठोस कदम नहीं उठाती, जिसका परिणाम लगभग 1500- 2000 करोड रुपए लाइन लॉस में जाया हो रहा है ।दो-चार दिन पहले ही विद्युत नियामक आयोग ने सरकार को शॉर्ट -टर्म बिजली खरीद के बजाय लॉन्ग टर्म परचेज की हिदायत दी है, जिससे सरकार और उसके अधिकारियों के मंसूबों पर पानी फिर सकता है,जोकि आयोग का सराहनीय कदम है ।अगर बिजली चोरी रोकने में सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया तो मोर्चा ऊर्जा मंत्री से इस्तीफे की मांग भी कर सकता है ।पत्रकार वार्ता में- हाजी असद, प्रवीण शर्मा पिन्नी, महेंद्र भंडारी व अतुल हांडा मौजूद थे |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।