National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 14, 2026 4:54 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 14, 2026 4:54 pm

उज्जैन की महिला कतर में फंसी, CM ने शाह से मांगी मदद, पति ने बताया कि पत्नी का फोन आया था

 

लोकेशन उज्जैन

उज्जैन की महिला कतर में फंसी, CM ने शाह से मांगी मदद, पति ने बताया कि पत्नी का फोन आया था

उज्जैन की एक महिला मनीषा भटनागर कतर के दोहा में फंसी हुई हैं। वह कतर एयरवेज में सीनियर केबिन क्रू के पद पर काम करती हैं और पिछले तीन वर्षों से वहीं पर हैं। मनीषा का परिवार नानाखेड़ा स्थित अभिषेक नगर में रहता है और उनके पति रजत भटनागर सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं

रजत भटनागर ने बताया कि सोमवार रात को पत्नी का फोन आया था और वह घबराई हुई थी। मनीषा ने बताया कि मिसाइल से अटैक हो रहे हैं और घर के पास आवाजें आ रही हैं। इसके बाद रजत ने न्यूज चैनल लगाया और देखा कि कतर में स्थित अमेरिका के सैन्य बेस पर ईरान ने हमला किया है, जिससे पैनिक स्थिति बन गई थी।

मामला सामने आने के बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और महिला की सकुशल वापसी के लिए सहयोग का अनुरोध किया। उन्होंने अफसरों को भी केंद्र सरकार से संपर्क में रहकर महिला की वापसी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

एक्टेंशन

रजत भटनागर ने बताया कि जब पत्नी से संपर्क नहीं हो पा रहा था तो उन्होंने युवा मोर्चा से जुड़े कार्तिक से बात की, जिन्होंने उनकी बात मुख्यमंत्री तक पहुंचाई। इसके बाद सीएम ने तुरंत एक्शन लिया और अब स्थिति सामान्य होने लगी है। मनीषा से मंगलवार को संपर्क हो गया है और वह जल्द उज्जैन आएगी। उज्जैन प्रशासन ने भी महिला के परिवार से संपर्क किया और जानकारी ली।

मनीषा के पति रजत ने कहा कि मुख्यमंत्री के अलावा उन्होंने इंडियन एम्बेसी, कतर एम्बेसी, पीएमओ, सीएमओ और एविएशन डीजीसीए को भी ईमेल किया था, जिसमें मनीषा की सभी जानकारी साझा की थी। सीजफायर की खबर के बाद कतर सीमा पर स्थिति सामान्य है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से सहयोग के लिए अनुरोध किया है और प्रदेश के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि केंद्र सरकार के संपर्क में रहते हुए मनीषा जी की सकुशल वापसी सुनिश्चित करें।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *