National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 23, 2026 5:48 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 23, 2026 5:48 pm

आगे आगे सड़क का डामरीकरण हो रहा है,पीछे से उखड़ती जा रही है?

रिखणीखाल-

आगे आगे सड़क का डामरीकरण हो रहा है,पीछे से उखड़ती जा रही है?

वर्तमान में कुछ दिनों से लैंसडौन विधान सभा क्षेत्र के रिखणीखाल मेें गाडियूं पुल से दियोड तक प्रान्तीय खंड लोक निर्माण विभाग लैंसडौन के अधीन सड़क डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है।यह सड़क विगत 10 सालों बाद डामरीकरण हो रही है,इसकी हालत बहुत ही बुरी व कष्टदायक थी।लेकिन अभी भी डामरीकरण का घटियापन का उदाहरण प्रस्तुत किया जा रहा है।स्थानीय लोगों द्वारा लगातार फोन व जानकारी मिल रही है कि डामरीकरण गुणवत्तापूर्ण नहीं हो रहा है।उनका कहना है कि हम इंजीनियर तो नहीं हैं, लेकिन आगे आगे डामरीकरण हो रहा है,पीछे से उखड़ता जा रहा है।खड़ खड़ की आवाज हो रही है।सड़क स्मूथ नहीं है।डामरीकरण बिना पेवर के डाला जा रहा है।पेवर मशीन दिखाने के लिए तो है,लेकिन खराब मालूम होती है।मसाला भी बेलचा से डाला जा रहा है।डामरीकरण की परत भी कम है।सड़क का कोई लेबल नहीं है।सब काम खानापूर्ति के लिए हो रहा है।सड़क पीछे से उखड़ती आ रही है।पेवर मशीन के पीछे रोड़ रोलर चलना चाहिए। आम जनता के ऑंखों में धूल झोंका जा रहा है।अपना कमीशन बढ़ाया जा रहा है।

गाडियूं पुल के स्थानीय दुकानदार अनिल नेगी का कहना है कि डामरीकरण बहुत ही निम्न स्तर का हो रहा है।यह ज्यादा समय नहीं चलेगा। वे कहते हैं कि कयी सालों बाद तो सड़क डामरीकरण हो रहा है,वह भी घटिया बन रही है।डामरीकरण कितना समय चलेगा,ये कहना जल्दबाजी होगी।अन्य लोग भी जनप्रतिनिधियों के रौब व दबाव के कारण मूकदर्शक बने हैं। जबकि इस क्षेत्र के अधिकतर जनप्रतिनिधि व लोग स्वयं ठेकेदारी का व्यवसाय करते हैं। लेकिन वे कैसे टीका टिप्पणी कर सकते हैं। उनकी भी तो रोजी रोटी इसी व्यवसाय से चलती है।परेशानी तो आम व निम्न वर्ग के लोगों को झेलनी है,जो बसों व टैक्सियों में मनमाना किराया देकर धक्के खाने को मजबूर होते हैं।

सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को चाहिए कि इस सड़क की डामरीकरण की गुणवत्ता को परखें व पीछे से उखड़ रही डामरीकरण को दुबारा उचित व सही पैमाने पर सही पुनर्निर्माण कराएं। सड़क बार-बार नहीं बनती। इसे स्मरण रखते हुए बदलाव करें।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.