National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

May 13, 2026 11:51 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

May 13, 2026 11:51 pm

आईटी एक्ट सहित वांछित अभियुक्त के घर पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया।

आईटी एक्ट सहित वांछित अभियुक्त के घर पर पुलिस ने नोटिस चस्पा किया।

 

अयोध्या 

 

न्यायालय के आदेश पर अयोध्या साइबर क्राइम थाना प्रभारी मोहम्मद अरशद ने पुलिस फोर्स के साथ पटरंगा थाना क्षेत्र के गेरौंडा गांव में वांछित अभियुक्त के घर डुग्गी मुनादी कर नोटिस चस्पा किया है अयोध्या जनपद के पटरंगा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेरौंडा गांव में जहां पर पटरंगा थाना में आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में दर्ज मुकदमें की विवेचना कर रहे थाना साइबर क्राइम अयोध्या के प्रभारी निरिक्षक मोहम्मद अरशद ने शनिवार की दोपहर 2:00 बजे के आसपास नोटिस चस्पा कर डुग्गी मुनादी कराया है, इस संबंध में पूछे जाने पर थाना साइबर क्राइम प्रभारी निरीक्षक मोहम्मद अरशद ने बताया कि पटरंगा थाने में मुकदमा अपराध संख्या 237/24 धारा 465, 506, 420 व 34 आईपीसी एवं 67 ए आईटी एक्ट के तहत दर्ज मुकदमे के वांछित अभियुक्त एहरार पुत्र सिराज अहमद, अनस पुत्र सिराज अहमद निवासी गेरौंडा थाना पटरंगा के विरुद्ध माननीय न्यायालय जे.एम. सेकंड फैजाबाद द्वारा एन.वी.ब्ल्यू. का आदेश जारी किया गया था, इसके उपरांत भी अभियुक्त लगातार फरार चल रहे थे, जिस पर न्यायालय द्वारा धारा 82 सीआरपीसी के तहत अभियुक्तों को फरार घोषित किया गया है, जिसके तहत आज अभिकयों के घर गेरौंडा में दरवाजे पर पहुंचकर नोटिस चस्पा कर अभियुक्तों की माता शहनाज को एक प्रति को तामील कराते हुए डुग्गी मुनादी कराया गया है, लगातार फरार चल रहे अभियुक्त गण एहरार और अनस के विरुद्ध जल्द ही धारा 83 कुर्की की कार्यवाही की जाएगी।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *