National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 7:36 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 7:36 am

असहाय जरूरतमदों के लिए वरदान बन गई जिला प्रशासन की रायफल; अब तक 15 लाख के चैक वितरित; 43 लाभार्थी लाभान्वित

 

 

असहाय जरूरतमदों के लिए वरदान बन गई जिला प्रशासन की रायफल; अब तक 15 लाख के चैक वितरित; 43 लाभार्थी लाभान्वित

 

रायफल क्लब फंड से आज फिर 07 असहाय, निर्बल लोगों को डीएम ने प्रदान की 1.75 लाख की आर्थिक सहायता,

 

कैंसर पीड़ित रेनू सिंह व जुनतारा देवी अब करा सकेंगी अपना उपचार; 25-25 हजार की आर्थिक सहायता

 

रायफल फंड लक्जरी ट्रांजेक्शन को डीएम ने बना दिया सेवा का हथियार; रायफल फंड का एक-एक बुलेट आ रहा जरूरतमंदो के काम

 

असहाय विधवा शोभा रावत, सुशीला देवी,सुरभि, पूजा, शकुंतला को 25-25 हजार आर्थिक सहायता

 

लक्सरी ट्रांजेक्शन रायफल फंड का उपयोग प्रथमबार निर्धन, निर्बल, असहायों के सहायतार्थ;

मा0 मुख्यमंत्री के संकल्प, संचालित योजनाएं एवं उपलब्ध स्रोतों से वंचित वर्ग को करना ही है लाभान्वित।

देहरादून 29 नवम्बर 2025।जिलाधिकारी सविन बसंल सक्रिय राइफल क्लब फंड से आज 07 असहाय, अक्षम और जरूरतंद लोगों को 1.75 लाख की आर्थिक बांटी गई तथा प्रत्येक लाभार्थी को 25-25 हजार आर्थिक सहायता के चैक प्रदान किए। जिले में प्रथमबार रायफल फंड का उपयोग निर्धन असहाय जरूरतमंदो की सहायता के लिए किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने प्रत्येक लाभार्थियों से बात की तथा उनका हालचाल जाना। जिले में अब तक रायफल फंड से 43 असहाय पात्र लाभार्थियों को 15 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। जिलाधिकारी ने रायफल क्लब फंड जो मूलभूत सुविधाओं से हटकर एक लक्सरी ट्रंाजेक्शन है को निर्बल असहायों की सेवा हथियार बना दिया है, इसी का नतीजा है कि अब इस फंड का उपयोग सीएसआर गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए किया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि जिला प्रशासन का प्रयास गरीब, असहाय और अक्षम लोगों समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का है। उन्होंने कहा कि इस छोटी से धनराशि से असहाय लोगों की समस्या का हम पूर्ण निवारण तो नहीं कर सकते है, परंतु आर्थिक सहयोग प्रदान कर उनकी समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। जिलाधिकारी पात्र लोगों का चिन्हिकरण कर उन्हें लभान्वित किये जाने हेतु उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी तथा तहसील टीम की हौसला बढाया। मा0 मुख्यमंत्री के निर्देशों पर समाज के वंचित वर्ग के लोगों को चिन्हित कर उनको सरकार की योजनाओं और विभिन्न स्रोतों से उपलब्ध फंड से आर्थिक सहायता प्रदान की जा रही है।

मोथोरोवाला निवासी विधवा महिला शोभा रावत पति के देहान्त होने के कारण दिव्यांग पुत्र की जिम्मेदारी भार स्वरोजगार हेतु स्वरोजगार हेतु 25 हजार आर्थिक सहायता चैक प्रदान किया गया। लोहिया नगर निवासी वृद्धएकल विधवा महिला सुशीला जिनके एक पुत्र की भी मृत्यु हो गई है, कोई सहारा नही है को भरणपोषण जीवन यापन हेतु 25 हजार आर्थिक सहायता दी गई। संस्कृति लोक कालोनी निवासी विधवा सुरभि शर्मा घर चलाने में असमर्थ, बच्चों के लालन-पालन शिक्षा की बड़ी जिम्मेदारी है को स्वरोजगार हेतु 25 हजार की आर्थिक सहायता। किशनपुर निवासी कैंसर पीड़ित रेनू सिंह को उपचार हेतु 25 हजार की फौरी आर्थिक सहायता प्रदान की गई तथा मोतीबाजार निवासी जुनतारा देवी जो कैंसर पीड़ित हैं को 25 हजार आर्थिक सहायता प्रदान की गई। नालापानी निवासी पूजा देवी, पति व पुत्र की मृत्यु उपरान्त खराब आर्थिक स्थिति से जूझ रही साईं वाटिका चन्दाताल शकुंतला देवी को 25 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की गई।

जिलाधिकारी सविन बसंल ने प्रथम बार जिले में राइफल फंड का उपयोग किया जिससे जिले में अब तक इस फंड से धनराशि रू0 15 लाख की सहायता पात्र लोगों को वितरित की गई है, जिसमें इ झुग्गी बस्ती प्रेमनगर में बालवाडी मरम्मत हेतु दिव्यांग महिला को धनराशि रू0 1,30000, ग्राम फनार तहसील त्यूनी निवासी गरीब बिधवा महिला नीतू दुर्गादेवी के विद्युत बिल की धनराशि रू0 18000, अनाथ अदिति के पिता द्वारा लिए गए बैंक ऋण रू0 50000, भगत सिंह कालोनी निवासी शमीमा को स्वरोजगार हेतु धनराशि रू0 30,000, सरस्वती शिशु मंदिर प्रबन्धक समिति भोगपुर जहां दूर-दूर से बच्चें पढने आते हैं, को बच्चों के परिवहन हेतु वाहन के लिए धनराशि रू0 5,73950 की प्रदान की गई सहायता शामिल है। ज्ञातब्य है कि राइफल क्लब वर्ष 1959 से संचालित है जिसमें नये शस्त्र लाइसेंस, लाइसेंस पंजीकरण, नवीनीकरण, शस्त्र लाइसेंस सीमा विस्तार, गन लाइसेंस की टीएल/एनओसी, शस्त्र विक्रय अनुमति, शस्त्र लाइसेंस श्रेणी परिवर्तन, शस्त्र क्रय करने की समयावधि बढ़ाने आदि के लिए राइफल फंड में अनुदान लिया जाता है। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी न्याय कुमकुम जोशी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कपिल कुमार सहित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

 

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।