National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 7:20 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 7:20 am

अवैध मादक पदार्थो के साथ हिस्ट्रीशीटर सहित 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

 

 

नशा तस्करों के विरूद्ध दून पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही

 

अवैध मादक पदार्थो के साथ हिस्ट्रीशीटर सहित 03 नशा तस्करों को दून पुलिस ने किया गिरफ्तार

 

अभियुक्तों के कब्जे से लगभग 06 लाख रू0 मूल्य की 20.11 ग्राम अवैध स्मैक तथा 01 किलो 40 ग्राम अवैध डोडा पाउडर हुआ बरामद

 

गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर पूर्व में भी मादक पदार्थो की तस्करी में जा चुका है जेल

 

अभियुक्त के विरूद्ध चोरी, लूट, मादक पदार्थो की तस्करी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं के लगभग 01 दर्जन अभियोग है पंजीकृत

 

कोतवाली विकासनगर

 

मां0 मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड के “ड्रग्स फ्री देवभूमि 2025” के विजन को साकार करने के लिए एसएसपी देहरादून द्वारा सभी अधीनस्थों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी/बिक्री में लिप्त अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

उक्त आदेशों के अनुपालन में जनपद के सभी थाना क्षेत्रों में लगातार ऐसे अभियुक्तों के विरूद्ध अभियान चलाते हुए वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 11/12-12-25 की रात्रि में विकासनगर पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान अलग अलग स्थानों से 03 नशा तस्करों 01- जिशान पुत्र जाहिद को पुरानी ड्रिग्री कॉलेज रोड कॉलोनी के पास डाकपत्थर से 9.38 ग्राम अवैध स्मैक के साथ, 02- निसार पुत्र जमील को स्थान कुल्हाल पुल से भुरेसाह की मजार की ओर करीब 100 मीटर आगे से 01 किलो 40 ग्राम अवैध डोडा पाउडर के साथ एवं 03- फरमान पुत्र फारुक को आसन बैराज से कुंजा जाने वाले रास्ते पर 10.73 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। अवैध मादक पदार्थों की बरामदगी के आधार पर तीनो अभियुक्तो के विरुद्ध कोतवाली विकासनगर पर एनडीपीएस एक्ट के तहत अलग-अलग अभियोग पंजीकृत किये गये।

 

गिरफ्तार अभियुक्त फरमान कोतवाली विकासनगर का हिस्ट्रीशीटर है, जिस पर कोतवाली विकासनगर पर चोरी, लूट, मादक पदार्थो की तस्करी, गैंगस्टर एक्ट सहित लगभग 01 दर्जन अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्त फरमान पूर्व में मादक पदार्थोे की तस्करी तथा अन्य आपराधिक घटनाओ में जेल जा चुका है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त निसार का भी पूर्व में मादक पदार्थों की तस्करी में जेल जाना प्रकाश में आया है।

 

विवरण गिरफ्तार अभियुक्त:-

 

1- जिशान पुत्र जाहिद निवासी बडी मस्जिद के पास जीवनगढ, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र – 29 वर्ष

 

2- निसार पुत्र जमील अहमद निवासी ढकरानी विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र 53 वर्ष

 

3- फरमान पुत्र श्री फारुक निवासी कुंजा ग्रान्ट कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र- 31 वर्ष

 

बरामदगी:-

 

01: अभियुक्त जिशान से 09.38 ग्राम अवैध स्मैक

02: अभियुक्त निशार से 1040 ग्राम अवैध डोडा पाउडर

03: अभियुक्त फरमान से 10.73 ग्राम अवैध स्मैक

*(बरामद मादक पदार्थों का कुल अनुमानित मूल्य लगभग 06 लाख रू0)*

 

आपराधिक इतिहास :-

 

*01: अभियुक्त फरमान पुत्र श्री फारुक निवासी कुंजा ग्रान्ट, कोतवाली विकासनगर, जिला देहरादून, उम्र 31 वर्ष*

 

01- मु0अ0सं0 116/2013 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट ।

02- मु0अ0सं0 198/2013 धारा 398/401 भादवि ।

03- मु0अ0सं0 114/2015 धारा -3(1) गुंण्डा अधि0

04- मु0अ0सं0 653/2015 धारा -394/411 भादवि ।

05- मु0अ0सं0 130/2014 धारा -457/380/411 भादवि

06- मु0अ0सं0 257/2015 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट।

07- मु0अ0सं0 264/2015 धारा -2/3 गैंगस्टर एक्ट।

08- मु0अ0सं0 245/2018 धारा 8/21 एन0डी0पी0एस0एक्ट।

09- मु0अ0सं0 238/2019 धारा -8/20 एन0डी0पी0एस0एक्ट।

10- मु0अ0सं0 101/2021 धारा 25/4 आर्म्स एक्ट।

11- मु0अ0सं0 72/2021 धारा 380/411 भादवि

 

02: अभियुक्त निसाार पुत्र जमील अहमद निवासी ढकरानी विकासनगर जिला देहरादून उम्र 53 वर्ष

 

01-मु0अ0सं0 233/2021 धारा -8/21/27 एनडीपीएस एक्ट

 

पुलिस टीम:-

 

01- उ0नि0 संदीप पंवार, चौकी प्रभारी डाकपत्थर

02- उ0नि0 सनोज कुमार, चौकी प्रभारी हरबर्टपुर

03- उ0नि0 विवेक भण्डारी, चौकी प्रभारी कुल्हाल

04- उ0नि0 विकसित पंवार

05- का0 नितिन कुमार

06- का0 राजेन्द्र

07- का0 संजय कुमार

08- का0 राजकुमार

09- का0 रविन्द्र चौहान

10- का0 दिनेश बाबू

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।