National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 24, 2026 9:14 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 24, 2026 9:14 pm

अवैध खनन मामले में सांसद त्रिवेंद्र का बयान सौ फ़ीसदी सत्य -मोर्चा           

प्रदेश में माफियाओं ने खोद डाली नदियां ।

सरकार की मिलीभगत से प्रदेश में हो रहा नंगा नाच | #प्रदेश के इतिहास में पहली बार दिन में चली जेसीबी/ पोकलेन नदियों में ।

 प्रतिवर्ष कई हजार करोड़ के राजस्व की हो रही हानि ।

विकासनगर –जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि हाल ही में पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत द्वारा संसद में खुले तौर पर प्रदेश में हो रहे अवैध खनन को लेकर जो आवाज बुलंद की है, उनकी इस बहादुरी के लिए मोर्चा ‘तिरदा’ की सराहना करता है | नेगी ने कहा कि मा. सांसद की बात सरकार को नागवार गुजरी, जिसके फलस्वरुप सरकार ने आनन- फानन में सचिव, खनन को वक्तव्य जारी करने/ पलटवार करने के निर्देश दिए, जिसमें उनके द्वारा कहा गया कि “प्रदेश में कहीं भी अवैध खनन नहीं हो रहा है” ।नेगी ने कहा कि पूरे प्रदेश की जनता जानती है कि प्रदेश में क्या हो रहा है क्या नहीं ! पूरे प्रदेश की जनता सरकार को कोस रही है, लेकिन इस बहरी सरकार को कुछ सुनाई नहीं दे रहा | सचिव का उक्त वक्तव्य बहुत ही हास्यापद एवं सच्चाई से कोसों दूर है | हालात यह हैं कि प्रदेश में भर में पूरी रात अवैध खनन का कारोबार चलता है, जिसकी वजह से लोगों की रातों की नींद हराम हो गई है, लेकिन सरकार ने अधिकारियों को इतना दबाव में ले रखा है कि अवैध खनन की तरफ आंख उठाकर भी न देखें |कई ईमानदार अधिकारी कार्यवाही करना चाहते हैं, लेकिन उनके हाथ बंधे हैं | बड़े शर्म की बात है कि कई- कई बार मा. उच्च न्यायालय ने प्रदेश में हो रहे अवैध खनन, दिन के उजाले में नदियों में चल रही जेसीबी/ पोकलेन को लेकर सरकार पर चाबुक चलाने का काम किया है , बावजूद इसके सरकार एवं उसके अधिकारियों को शर्म नहीं है| नेगी ने कहा कि सचिव ने बयान दिया कि गत वर्ष 2024- 25 में खनन से लगभग 1025 करोड रुपए का राजस्व प्राप्त हुआ, जबकि सच्चाई है कि धरातल पर प्रतिमाह कई हजार करोड़ रूपए राजस्व की हानि हो रही है | सचिव ने सरकार के दबाव में आकर ऐसा गैर जिम्मेदाराना बयान दिया है, जोकि प्रदेश को और शर्मसार करने के लिए काफी है । सरकार के समर्थन में वक्तव्य देने के लिए क्या कोई पार्टी पदाधिकारी नहीं मिला, जो सचिव से वक्तव्य जारी करवाया गया | मोर्चा ही अवैध खनन को लेकर कई वर्षों से मुखर है, बाकी सब इको फ्रेंडली मैच खेल रहे हैं । मोर्चा ने सरकार को नसीहत देते हुए कहा कि अगर थोड़ी बहुत ही शर्म बची है तो मा. त्रिवेंद्र रावत जी के वक्तव्य का संज्ञान लेकर प्रदेश भर में हो रहे अवैध खनन पर चाबुक चलने का काम करें | पत्रकार वार्ता में -मोर्चा महासचिव आकाश पंवार व विजय राम शर्मा मौजूद थे |

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

किच्छा घटना के विरोध में विकासनगर में कांग्रेस ने फूंका पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला विकासनगर। किच्छा नगर पालिका चुनाव की मतगणना से संबंधित स्टॉक रूम के निरीक्षण के दौरान कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ के साथ हुई कथित मारपीट के विरोध में बुधवार को विकासनगर में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक राजेश शुक्ला का पुतला दहन किया। कांग्रेस कार्यकर्ता दोपहर 3 बजे पहाड़ी गली चौक पर एकत्रित हुए और नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तत्काल गिरफ्तारी की मांग की तथा कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार के खिलाफ भी नारेबाजी की। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव शम्मी प्रकाश ने कहा कि कांग्रेस विधायक तिलक राज बेहड़ मतगणना स्थल के स्टॉक रूम का निरीक्षण करने पहुंचे थे। कांग्रेस का आरोप है कि इसी दौरान पुलिस की मौजूदगी में उनके साथ अभद्रता एवं मारपीट की गई। उन्होंने कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में किसी जनप्रतिनिधि के साथ इस प्रकार का व्यवहार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि किच्छा नगर पालिका चुनाव के दौरान भाजपा से जुड़े लोगों द्वारा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास किया गया। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए तथा चुनाव आयोग को भी मामले का गंभीरता से संज्ञान लेना चाहिए। मंडी समिति के पूर्व सभापति एवं कांग्रेस नेता विपुल जैन ने कहा कि चुनाव में हार-जीत लोकतांत्रिक प्रक्रिया का हिस्सा है, लेकिन किसी भी पक्ष द्वारा मतगणना अथवा चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित करने का प्रयास लोकतंत्र के लिए गंभीर विषय है। उन्होंने कहा कि किच्छा की घटना की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषियों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जानी चाहिए। इस दौरान जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजीव शर्मा, पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष समीर अंसारी, जिला सचिव अभिषेक गर्ग, वैभव गुप्ता, असद खान, रिंकू कनोजिया, फाइम अंसारी शिवली जैदी, फुरकान अहमद, साजिद, नौशाद अली, राहुल वर्मा, अलीम विशाल प्रजापति ऋषभ चौहान रोहित रतूड़ी,बंटी सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे.