National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 6:27 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 6:27 am

अम्बेडकरनगर जिले के आलापुर विधान सभा क्षेत्र स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय रामनगर में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।बैठक

अम्बेडकरनगर जिले के आलापुर विधान सभा क्षेत्र स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय रामनगर में कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सपा के राष्ट्रीय सचिव/पूर्व सांसद/आलापुर के विधायक त्रिभुवन दत्त रहे।बैठक में विधायक त्रिभुवन दत्त ने संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत बनाने पर जोर देते हुए कहा कि विशेष गहन पुनरीक्षण मुद्दे सहित सभी जनसमस्याओं को लेकर कार्यकर्ता सक्रिय रहें और हर बूथ पर प्रभावी तैयारी सुनिश्चित करें।उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि आने वाले राजनीतिक माहौल को देखते हुए संगठनात्मक ढांचे को और मजबूत किया जाए ताकि पार्टी की नीतियां आमजन तक प्रभावी रूप से पहुँच सकें।बैठक में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा,बूथ गठन,सदस्यता विस्तार और जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर भी विस्तृत चर्चा की गई।सपा नेताओं ने कहा कि संगठन की मजबूती ही भविष्य की जीत की कुंजी है और इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को अपनी भूमिका ईमानदारी से निभानी होगी।इस अवसर पर रामनगर के ब्लॉक प्रमुख विकास यादव,विधान सभा अध्यक्ष रवींद्र यादव,जिला उपाध्यक्ष रामप्यारे निषाद,सपा नेता अजय गौतम,ब्लॉक अध्यक्ष राजबहादुर यादव,कृष्ण कुमार पाण्डेय,विद्या सिंह भारती,गंगा प्रसाद यादव,बच्चूलाल सोनकर,लालमणि गोंड,आशाराम त्यागी,गंगा प्रसाद यादव,राजेन्द्र प्रसाद दाढ़ी,फिरतू शर्मा,विध्याचल प्रजापति,राज किशोर सिंह,मायाराम गौतम,राजेश कन्नौजिया,वली मोहम्मद,राजमन गौतम,सविन्दर यादव,सुबाष यादव,रामअचल मौर्य,रामचेत,राजकुमार यादव,अजीत यादव कैप्टन,देवमणि यादव,गुरुदेव गौतम,राम शकल यादव,मन्तराम यादव,रणविजय यादव,चन्द्रभूषण यादव,रामजियावन यादव,बुधिराम जैसवारा,धनश्याम,रामसुन्दर यादव,वासुदेव यादव,मानिक यादव,साधु यादव,संजय गौतम,सूर्यदेव,प्रभाकर,ओम प्रकाश गौतम,कन्तराज चौरसिया,अनिल कुमार,अजीत यादव एडवोकेट,रोशनलाल गौतम,रामप्रवेश गौतम,धर्मराज गौड़,रामबूझ गौतम,दीपक यादव,हरिओम यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।