National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

August 6, 2026 6:14 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

August 6, 2026 6:14 pm

अन्तर्राज्य बैरियर कुल्हाल में चलाया सघन चैकिंग अभियान 22 वाहनों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही

 

 

दिनांक 16/12/2025 को कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा अन्तर्राज्य बैरियर कुल्हाल में चलाया सघन चैकिंग अभियान 22 वाहनों के विरुद्ध की गई चालानी कार्यवाही

कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा आमजन की सुरक्षा के दृष्टिगत सभी धार्मिक स्थानों, भीड-भाड वाले स्थानों तथा अन्य संवेदनशील /महत्वपूर्ण स्थानों पर आपराधिक घटनाओं की रोकथाम हेतु समय –समय पर सघन चैकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

उसी क्रम में दिनांक -16/12/2025 को कोतवाली विकासनगर पुलिस द्वारा अन्तर्राज्य बैरियर कुल्हाल में चैकिंग अभियान चलाया गया। जिसमें करीब 180 वाहन एवं 400 व्यक्तियों की चैकिंग की गई। चैकिंग के दौरान कोई संदिग्द व्यक्ति/वस्तु बरामद नहीं हुई किन्तु चैकिंग के दौरान दोषपूर्ण नम्बर प्लेट , वाहनों में काली फील्म लगाने , मोडिफाईड साईलेंसर/रेस ड्राईविंग करने वाले 22 वाहन चालकों के विरुद्ध चालानी कार्यवाही की गई। जिसमें 7 वाहन सीज, 10 चालान मा0 न्यायालय तथा 05 वाहनों के संयोजन चालान कर 4000 रुपये संयोजन शुल्क प्राप्त किये गये। कोतवाली विकासनगर का उक्त चैकिंग अभियान लगातार जारी है। चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा आम जन को सुरक्षित यात्रा करने हेतु यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की गई।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *