National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 5:47 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 5:47 am

अटल जी की जयंती पूर्व संध्या पर जलालपुर में दीपोत्सव का आयोजन

अटल जी की जयंती पूर्व संध्या पर जलालपुर में दीपोत्सव का आयोजन

 

जलालपुर,अंबेडकर नगर l पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती की पूर्व संध्या पर एक भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर शहर के वीर शिवाजी प्रतिमा स्थल पर पहले श्रद्धासुमन अर्पित किए गए, जिसके बाद दीप प्रज्वलन कर अटल जी के व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया गया।

पूर्व जिलाध्यक्ष मिथिलेश त्रिपाठी ने कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में अपने संबोधन में अटल बिहारी वाजपेयी के ऐतिहासिक कार्यकाल और राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को याद किया। नगर अध्यक्ष संदीप अग्रहरि ने कहा कि अटल जी का सम्पूर्ण जीवन देश की एकता, प्रगति और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा। उनकी नीतियों और विजन ने भारत को वैश्विक पटल पर नई पहचान दिलाई।

कार्यक्रम के संयोजक विकास निषाद के नेतृत्व में आयोजित इस समारोह में पार्टी के कई वरिष्ठ और युवा नेताओं ने भाग लिया। मौजूद लोगों ने दीप जलाकर अटल जी की स्मृति को नमन किया और राष्ट्र के लिए उनके बलिदान को याद किया।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता रामकिशोर राजभर, केशरी नंदन त्रिपाठी, अमित त्रिपाठी, मानिकचंद सोनी, संजीव मिश्र, सुरेश गुप्त, बेचन पांडे, कृष्ण गोपाल गुप्त, महेंद्र प्रताप चौहान, देवेश मिश्र, विपिन पांडे, अरुण मिश्र, शाश्वत मिश्र, आनंद मिश्र, जितेंद्र शिल्पी, शिवम आर्या, अजीत निषाद, अनुज सोनकर, सोनू गौड, निपेंद्र कुशवाहा, दुर्गेश गुप्ता, राकेश गुप्ता, बबलू त्रिपाठी एवं सिद्धू निषाद शामिल रहे। सभी उपस्थित लोगों ने अटल जी की राष्ट्रवादी विचारधारा और मानवीय मूल्यों से प्रेरणा लेने का संकल्प व्यक्त किया। यह आयोजन स्थानीय स्तर पर एकता, समर्पण और राष्ट्रभक्ति के संदेश के साथ संपन्न हुआ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।