National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

September 21, 2026 6:09 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

September 21, 2026 6:09 am

अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल गट्टू व हैवानों की संलिप्तता मामले में सीबीआई जांच के आदेश दे राजभवन- मोर्चा

अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल गट्टू व हैवानों की संलिप्तता मामले में सीबीआई जांच के आदेश दे राजभवन- मोर्चा

पूर्व विधायक की पत्नी ले रही बार-बार उस वीआईपी का नाम!

प्रदेश प्रभारी जैसे हैवानों ने प्रदेश को कर दिया कलंकित! #सरकार राजधर्म निभाकर जनता को दे न्याय ।

विकासनगर– जन संघर्ष मोर्चा अध्यक्ष एवं जीएमवीएन के पूर्व उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह नेगी ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि विगत काफी समय से अंकिता भंडारी हत्याकांड में एक वीआईपी व अन्य नाम शामिल होने की चर्चाएं जोरों पर थी, लेकिन इस मामले में कोई बोलने को तैयार नहीं था; चूंकि अब पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ की पत्नी ने खुलकर जो बात मीडिया / सोशल मीडिया के माध्यम से सार्वजनिक की है,उससे स्पष्ट हो गया है कि इस हत्याकांड/ जघन्य अपराध में प्रदेश प्रभारी गौतम (गट्टू) की संलिप्तता थी| सवाल इस बात का है कि गट्टू को इस रिजॉर्ट में ले जाने व स्पेशल सेवा देने वाला सूत्रधार कौन था तथा उस रिजॉर्ट पर उस खास कमरे पर बुलडोजर चलाने की अनुमति देने वाला और इसमें शामिल कौन था; इसकी जांच अति आवश्यक है । इस मामले में सिर्फ और सिर्फ सीबीआई जांच ही अंकिता भंडारी के परिजनों एवं प्रदेश की जनता को न्याय दिला सकती है। सरकार को इस मामले में राजधर्म निभा कर हैवानों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करनी चाहिए थी, लेकिन कहीं न कहीं दबाव में आकर मामला आगे नहीं बढ़ सका। राजभवन को उस पीड़ित परिवार की पीड़ा को भी समझना चाहिए तथा प्रदेश में साम्राज्य स्थापित कर रहे इन हैवानों का भी खात्मा करने की दिशा में काम करना चाहिए ।नेगी ने कहा कि इस हत्याकांड में वीआईपी की संलिप्तता पूरे देश में सुनाई दी,लेकिन राजभवन जैसी संस्था, जो कान में रुई डालकर सोई हुई है, उसको नहीं सुनाई दी ! आखिर एक फौजी (गवर्नर) इतना कमजोर कैसे पड़ गया ! क्यों सरकार की चाटुकार्यता करने में अपना फौजी धर्म ही भूल गए ! नेगी ने प्रदेश के गवर्नर साहब की आत्मा जगाने को उनसे आग्रह किया कि एक फौजी होने के नाते फौजी धर्म निभाते हुए इस हत्याकांड में शामिल हैवानों की भूमिका एवं उनको सलाखों के पीछे डालने को सीबीआई जांच की सिफारिश करने हेतु सरकार को निर्देश दें ।पत्रकार वार्ता में- मोर्चा महासचिव आकाश पंवार व दिलबाग सिंह मौजूद थे ।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Read More

24 घंटे में घर चोरी का खुलासा, चार लाख के आभूषण व तीन स्मार्टफोन बरामद नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने शत-प्रतिशत माल बरामद किया सहसपुर। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने घर में हुई चोरी की घटना का 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से करीब चार लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। पुलिस के अनुसार, महमूदनगर रामपुर निवासी आकाश कुमार ने 17 सितंबर को कोतवाली सहसपुर में तहरीर देकर बताया था कि अज्ञात व्यक्ति ने रात के समय उसके घर से सोने-चांदी के आभूषण और स्मार्टफोन चोरी कर लिए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक देहात और क्षेत्राधिकारी सहसपुर के पर्यवेक्षण में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तथा संदिग्ध की तलाश के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। 18 सितंबर को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घटना में शामिल आशिक पुत्र सलीम, निवासी महमूद नगर शंकरपुर, थाना सहसपुर, उम्र 27 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से चोरी किए गए आभूषण और तीन स्मार्टफोन बरामद किए। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी की गई। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि वह नशे का आदी है और नशे की पूर्ति के लिए उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय के समक्ष पेश किया। बरामद सामान: एक पीली धातु का मंगलसूत्र, एक जोड़ी पीली धातु के कानों के टॉप्स, चार जोड़ी सफेद धातु के बिछुए और तीन स्मार्टफोन। आरोपी का आपराधिक इतिहास: पुलिस के अनुसार आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2022 से 2026 तक चोरी, आर्म्स एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में पांच मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक जावेद हसन, कांस्टेबल नवबहार और कांस्टेबल अनुराग शामिल रहे।