National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

November 11, 2026 10:21 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

November 11, 2026 10:21 pm

विकासनगर की क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण की कवायद तेज, मुख्य अभियंता ने किया स्थलीय निरीक्षण

विकासनगर की क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण की कवायद तेज, मुख्य अभियंता ने किया स्थलीय निरीक्षण

प्रमुख सम्पादक देवेन्द्र सिंह राय

विकासनगर में ढालीपुर–ढकरानी पुल से भीमावाला, शांतिधाम, पुल नंबर-1 और तिकोना पार्क से डाकपत्थर तक क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत को लेकर लोक निर्माण विभाग ने कवायद तेज कर दी है।

आज लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता श्री दयानंद तिवारी ने अधिशासी अभियंता श्री त्रिपाठी और अन्य विभागीय अधिकारियों के साथ प्रभावित सड़क का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मुख्य अभियंता ने सड़क की बदहाल स्थिति का जायजा लिया और क्षतिग्रस्त मार्गों के पुनर्निर्माण के लिए तत्काल आगणन तैयार कर स्वीकृति हेतु भेजने के निर्देश अधिशासी अभियंता को दिए।

आपको बता दें कि यह सड़क कुछ समय पहले ही जल विद्युत निगम से लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित हुई है। सड़क के क्षतिग्रस्त होने से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

अब विभागीय निरीक्षण के बाद सड़क के पुनर्निर्माण की उम्मीद जगी है। हालांकि, सड़क निर्माण कार्य कब शुरू होगा और कब तक पूरा होगा, यह स्वीकृति और विभागीय कार्रवाई के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा।

विभाग की ओर से जनता की सुविधा, सुरक्षित आवागमन और क्षेत्र के विकास को प्राथमिकता देते हुए क्षतिग्रस्त सड़कों के पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक कार्रवाई प्राथमिकता से सुनिश्चित करने की बात कही गई है।

अब देखना होगा कि निरीक्षण के बाद पुनर्निर्माण की प्रक्रिया कितनी तेजी से आगे बढ़ती है और क्षेत्रवासियों को बदहाल सड़क से कब राहत मिलती है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *