National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 27, 2026 11:23 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 27, 2026 11:23 pm

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जरेली (पेड्री)पथरिया मुंगेली में महात्मा हंसराज जयंती अवसर पर यज्ञ हवन का आयोजन किया गया

डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जरेली (पेड्री)पथरिया मुंगेली में महात्मा हंसराज जयंती अवसर पर यज्ञ हवन का आयोजन किया गया

नगर पंचायत सरगांव एवं पथरिया क्षेत्र का एकमात्र सीबीएसई स्कूल डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल जरेली(पेड्री) पथरिया मुंगेली में महात्मा हंसराज के जयंती के शुभ अवसर पर यज्ञ हवन एवं भाषण का कार्यक्रम रखा गया कार्यक्रम की शुरुआत में दीप प्रज्वलन एवं पुष्प वर्षा के बाद हवन, यज्ञ हेतु उचित व्यवस्था की गई जिसमें कक्षा 1 से 12वीं तक के बच्चे सम्मिलित हुए यह हवन पूरी विधि विधान से विद्यालय के संस्कृत विभाग के शिक्षक पवन सोनकर के द्वारा प्राचार्य महोदय एवं बच्चों की उपस्थिति में संपन्न कराया गया इसके उपरांत प्राचार्य समीर मंडन जी के द्वारा महात्मा हंसराज के जीवन के विषय में उद्बोधन दिया गया उसके बाद विद्यालय के हिंदी विभाग के शिक्षक पुरेंद्र सिंह राजपूत के द्वारा महात्मा हंसराज जी द्वारा डीएवी विद्यालय के उत्थान एवं उनके द्वारा दिए गए अमूल्य योगदान के विषय में बात की साथ ही यह भी बताया कि महात्मा हंसराज ने बहुत ही कम समय में आर्य समाज के लिए कार्य करना प्रारंभ कर दिया था उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा अपने बड़े भाई मुल्खराज के पास रहते हुए प्रारंभ की तथा लाहौर में शिक्षा पूर्ण किए तथा वे प्रत्येक कक्षा में सदा प्रथम स्थान पर रहे. सन 1887 की बात है कि जब अप्रैल में महर्षि दयानंद सरस्वती लाहौर आए तो वह उनके दर्शन करने हेतु गए और उनके दर्शन से महात्मा हंसराज अत्यंत प्रभावित हुए उन्हीं के प्रयासों का परिणाम है कि महात्मा हंसराज एवं दयानंद सरस्वती जी के योगदान से पूरे भारतवर्ष में लगभग 900 से अधिक स्कूल एवं कॉलेज का संचालन किया जा रहा है. प्राचार्य महोदय एवं राजपूत सर द्वारा दिए गए इस उद्बोधन को सभी विद्यार्थियों ने बहुत ही ध्यानपूर्वक सुना समझा एवं अपने विद्यालय की अभूतपूर्व गरिमा के विषय में जानकर अत्यंत आनंदित एवं उत्साहित नजर आए तथा साथ ही डीएवी विद्यालय की गरिमा एवं सम्मान को सदैव बनाए रखने एवं हृदय में धारण करने का संकल्प लिया आज के आयोजित कार्यक्रम में सभी शिक्षक -शिक्षिकाओं ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया .

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *