National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 4:54 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 4:54 am

तनाव से बचने तथा समय प्रबंधन विषय पर सेपियंस विद्यालय विकास नगर में कार्यशाला का आयोजन

परीक्षा के पूर्व तनाव से बचने तथा समय प्रबंधन विषय पर सेपियंस विद्यालय विकास नगर में कार्यशाला का आयोजन

सेपियंस विद्यालय विकास नगर में कक्षा 6ठीं से 9वीं तक के विद्यार्थियों के लिए आर्ट ऑफ लिविंग तथा समय प्रबंधन विषय पर कुछ गणमान्य अतिथिगण के सौजन्य से एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसका नेतृत्व श्री वेदव्यास गुलाटी (रिटायर चीफ इंजीनियर पीडब्लूडी,36 वर्षीय अनुभवी,15 वर्षों से आर्ट ऑफ़ लिविंग के सदस्य),

  श्रीमती  गुलाटी( शिक्षिका आर्टऑफ लिविंग)

श्रीमती पूजा शर्मा( स्वयंसेवक , एम ए बी एड) द्वारा किया गया।

सर्वप्रथम विद्यालय प्रबंधक श्री रविकांत सपरा , श्रीमती रशिता सपरा तथा विद्यालय प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा द्वारा आए हुए आयोजकों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया तत्पश्चात कार्यशाला का शुभारंभ किया गया।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को परीक्षा से पूर्व परीक्षा के तनाव से बचने के लिए मानसिक तथा भावनात्मक रूप से तैयार करना था। श्री वेदव्यास गुलाटी ने विद्यार्थियों को समन्वय, प्राथमिकता तथा संगठन जैसे विषयों पर विस्तार पूर्वक जानकारी दी । साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों को कैरियर संबंधी जानकारी देते हुए बताया कि यदि आप अपने जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल करना चाहते हैं, उसके लिए लक्ष्य निर्धारण के साथ-साथ लक्ष्य प्राप्ति के लिए भी अथक प्रयास करने होंगे अन्यथा भविष्य में आप एक सामान्य जीवन ही व्यतीत कर पाएंगे। उन्होंने कार्यशाला को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से रोचक बनाया तथा विद्यार्थियों की शंकाओं का समाधान भी किया।

कार्यशाला के अंत में प्रधानाचार्य नवीन तनेजा ने इस प्रकार की ज्ञानवर्धक कार्यशाला के आयोजन हेतु गणमान्य अतिथियों का सादर धन्यवाद किया।

इस कार्यशाला में प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा बेबी राठौर, नंदी बिष्ट,अश्विनी कुमार, नेहा नेगी, आरती, मानसी पुन, उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *