National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 6:34 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 6:34 am

सेपियंस विद्यालय विकास नगर में पर कैरियर मार्गदर्शन तथा प्रोत्साहन हेतु कार्यशाला का आयोजन

सेपियंस विद्यालय विकास नगर में पर कैरियर मार्गदर्शन तथा प्रोत्साहन हेतु कार्यशाला का आयोजन

विकास नगर।आज दिनांक 16 नवम्बर दिन शनिवार को सेपियंस विद्यालय विकास नगर में कक्षा 11वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए *कैरियर बडी क्लब* की तरफ से *करियर टाउन* नामक कार्यशाला का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम विशेष अतिथि श्री सेठजीत अरोड़ा ( सी० ई० ओ० , करियर बडी क्लब ), कु० अनुकृति बतरा ( सी० ई० ओ० प्लान योर मेमोरी ) तथा उनकी 40 सदस्य टीम के द्वारा यह कार्यक्रम संचालित किया गया जिसमें सभी ने बारी बारी से करियर जागरूकता संबंधित जानकारी प्रदान की।

सर्वप्रथम विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी सपरा, प्रबंधक रविकांत सपरा, श्रीमती रशिता सपरा, प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा द्वारा विशेष आयोजकों को सम्मानित किया गया । तत्पश्चात सरस्वती वंदना तथा लोक नृत्य प्रस्तुत कर उनका अभिनंदन किया गया।

आयोजन के बीच में विद्यार्थियों से प्रश्नोत्तरी, वाद विवाद प्रतियोगिता, साइकोमेटिक् टेस्ट आदि का आयोजन किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा स्टार्ट अप किया गया।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात आने वाली समस्याओं संबंधित मार्गदर्शन तथा प्रोत्साहन देना था। इस विषय के संबंध में आयोजकों ने विद्यार्थियों को उनके विषयों में आने वाली चुनौतियां के बारे में समझाया तथा उन्हें पढ़ाई के प्रति एकाग्रता बनाए रखने के गुर भी बताए। उन्होंने विद्यार्थियों को सटीक उदाहरणों के माध्यम से भी मार्गदर्शित किया। कार्यशाला के अंत में विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तर के माध्यम से अपने मन में उठने वाली शंकाओं का भी समाधान किया।

आयोजकों द्वारा विद्यालय प्रबंधक तथा प्रधानाचार्य को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित भी किया गया ।

विद्यालय प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा ने इस प्रकार की ज्ञानवर्धक कार्यशाला के आयोजन हेतु सभी का सादर धन्यवाद किया। इस कार्यशाला में सुमालती उनियाल,नंदी बिष्ट, अश्विनी कुमार,आरती, विद्या जोशी, विभु गोयल, प्रियंका पराशर, मोनिका निराला,नेहा सिंह, विकास , सागर , सुरेश नौटियाल, गुरदीप सिंह,शमीम खान, यशी बंसल, प्रीति एन्जीलिना, भावना ,पूजा ठाकुर, रजनी कठैत संगीता शर्मा, मानसी पुन, मानसी पाल, आकाश उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *