National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 4:54 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 4:54 am

विकास नगर।सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर में कैरियर मार्गदर्शन तथा प्रोत्साहन हेतु कार्यशाला का आयोजन

सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर में कैरियर मार्गदर्शन तथा प्रोत्साहन हेतु कार्यशाला का आयोजन

विकास नगर उत्तराखंड 

आज दिनांक 23 अक्टूबर दिन बुधवार को सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों के लिए कैरियर संबंधी कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसे श्री नवीन (प्रबंधन विभाग के एचओडी), श्री अभिषेक सिंह नेगी (परामर्श प्रमुख) तथा श्री विकास (परामर्श प्रमुख) द्वारा संचालित किया गया।

इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को 12वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात आने वाली समस्याओं संबंधित मार्गदर्शन तथा प्रोत्साहन देना था। उन्होंने विद्यार्थियों को उनके विषयों में आने वाली चुनौतियां के बारे में समझाया तथा उन्हें पढ़ाई के प्रति एकाग्रता बनाए रखने के गुर भी बताए। कार्यशाला के अंत में विद्यार्थियों ने प्रश्नोत्तर के माध्यम से अपने मन में उठने वाली शंकाओं का समाधान भी किया।

विद्यालय प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल ने इस प्रकार की ज्ञानवर्धक कार्यशाला के आयोजन हेतु गणमान्य अतिथियों का सादर धन्यवाद किया। इस कार्यशाला में उप प्रधानाचार्या श्रीमती गीता नेगी, नेहा कोठारी, सुशांत गोदियाल, मीनाक्षी सैनी, सचिन पंवार तथा उमा पुंडीर उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *