सेपियंस स्कूल हरपटपुर में आयोजित उत्तराखंड दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया
सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर में उत्तराखंड दिवस के उत्सव के साथ ही एक जागरूकता कार्यशाला का आयोजन
उत्तराखंड विकास नगर।9 नवंबर को सेपियंस विद्यालय हरबर्टपुर में उत्तराखंड दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया ।प्रार्थना का आयोजन प्रताप सदन की ओर से किया गया ।सर्वप्रथम निमृत ने श्लोक के साथ प्रार्थना सभा का शुभारंभ किया ।
” देवताओं का परमधाम है ,जिस मिट्टी को करता हर जीव प्रणाम है , जहां गंगा आरती से संवरती हरिद्वार की शाम है ,उस साक्षात स्वर्ग का उत्तराखंड नाम है ” इन्ही विचारों के साथ अंशिका ने उत्तराखंड के महत्व की विषय मेंअपने विचार प्रस्तुत किए ।ठंडो रे ठंडो पानी सामूहिक गीत की प्रस्तुति की गई जिसने सभी के मन को मोह लिया ।
प्रधानाचार्य श्री सुश्री रश्मि गोयल जी ने बताया कि उत्तराखंड हमारी संस्कृति की विरासत है ।उत्तराखंड अनेकता में एकता की एक मुख्य विरासत है ।हमें अपने इस संस्कृति को हमेशा बचाए रखना है ।
आज ही डेस्टिट्यूट इंडिया संगठन द्वारा बच्चों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया ।इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दों के बारे में जागरूक करना था
कार्यशाला का संचालन डेस्टिट्यूट इंडिया के सीनियर प्रोजेक्ट हेड श्री *संजय शर्मा* ने किया । जिन्होंने वर्षों से समाज में वंचित वर्ग के कल्याण के लिए कई सराहनीय प्रयास किए हैं । कार्यशाला के मुख्य विषय थे *अच्छा और बुरा स्पर्श , गैजेट्स का अत्यधिक, उपयोग नशा मुक्ति जागरूकता* कार्यशाला का आयोजन कक्षा 1 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए किया गया था । श्री शर्मा जी ने समाज में वंचित वर्ग के कल्याण के लिए कई सराहनीय प्रयास किए हैं । उन्होंने कई जागरूकता कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है,जिससे युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं
प्रधानाचार्या सुश्री रश्मि गोयल जी ने उनके इस कार्यशाला की प्रशंसा करते हुए कहा कि डेस्टिट्यूट इंडिया का यह प्रयास बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लानेऔर उन्हें एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की ओर अग्रसर करने के लिए सराहनीय है
इस अवसर पर अदिति आले, नेहा कोठारी ,आशा गोसाई , शिवम , उमा आदि सभी शिक्षकगण मौजूद थे ।
सेपियंस स्कूल में आयोजित उत्तराखंड दिवस
सेपियंस स्कूल विकासनगर में भी *उत्तराखंड दिवस* बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।सर्वप्रथम उत्तराखंड के गांधी श्री इंद्रमणि बडोनी की फोटो पर पुष्पांजलि अर्पित की गई हैं। विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी तथा प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा द्वारा श्री इंद्रमणि बडोनी तथा उत्तराखंड के वीर शहीदों के बलिदान को शत् शत् नमन करते हुए उत्तराखंड के विभिन्न संस्कृति से अवगत करवाया गया।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी,प्रबंधक श्री रविकांत सपरा , श्रीमती रशिता सपरा और प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा , श्रीमती नंदी बिष्ट, श्री अश्विनी , श्रीमती बेबी राठौर, श्रीमती सुमालती ने समस्त विद्यार्थियों को उत्तराखंड दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी।






