National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 28, 2026 2:19 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 28, 2026 2:19 am

विकास नगर।लूट के शातिर अभियुक्तो को विकासनगर पुलिस द्वारा किया 03 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार

कोतवाली विकासनगर
दिनाँक – 21.03.2024

 

लूट के शातिर अभियुक्तो को विकासनगर पुलिस द्वारा किया 03 घण्टे के अन्दर किया गिरफ्तार

दिनांक -20/3/2024 को कुटीराम पुत्र प्रेम सिंह निवासी मेदनीपुर ब्रदीपुर तहसील विकासनगर जनपद देहरादून ने कोतवाली विकासनगर पर आकर एक प्रार्थना पत्र बाबत दिनांक -20/3/2024 की दोपहर एस0बी0आई0 बैंक सहारनपुर रोड विकासनगर से निकाले गये 10000/-रुपये जिन्हे वादी द्वारा कपडे के थैले में रखा गया था को घर वापस आते समय दो मोटरसाईकिल सवार लडकों द्वारा पैसों का थैला लूट कर भाग गाने विषयक लाकर दाखिल की। दाखिल प्रार्थना पत्र के आधार पर कोतवाली विकासनगर पर तत्काल धारा 392 भादवि बनाम अज्ञात में अभियोग पंजीकृत कर अभियोग की विवेचना उ0नि0 कविन्द्र सिंह चौकी प्रभारी हरबर्टपुर थाना विकासनगर से सुपुर्द की गयी ।
क्षेत्र में हुई लूट की घटना के शीघ्र अनावरण के लिए *श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून महोदय* द्वारा दिए गए आदेश-निर्देशों के क्रम में श्रीमान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं /श्रीमान क्षेत्राधिकारी विकासनगर महोदय के निकट पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विकासनगर द्वारा उ0नि0 कविन्द्र सिंह राणा के नेतृत्व में टीमों का गठन किया गया। गठित टीमों द्वारा मात्र 03 घण्टे के अल्प समय में घटना का सफल अनावरण करते हुये दिनांक 20.03.2024 की सांय स्थान राजपाल नर्सरी के पास पोंटा रोड विकासनगर से अभियुक्त-01- साबिर पुत्र इरफान निवासी वार्ड नं0 09 हसनपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून व अभियुक्त 02- आरिफ पुत्र माजिम निवासी वार्ड नं0 09 हसनपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 24 वर्ष को मय वादी से लूटे गये 10000/-रुपये व घटना में प्रयुक्त वाहन संख्या –UK16A-3915 मो0सा0 सहित गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त गणों को आज मा0 न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

नाम पता अभियुक्तगण

01- साबिर पुत्र इरफान निवासी वार्ड नं0 09 हसनपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 22 वर्ष
02- आरिफ पुत्र माजिम निवासी वार्ड नं0 09 हसनपुर थाना सहसपुर जनपद देहरादून उम्र 24 वर्ष
*बरामद माल*
1-10000/- रुपये
2-वाहन संख्या –UK16A-3915 मो0सा0 पल्सर
बरामदगी पुलिस टीम
1. उ0नि0 कविन्द्र सिंह राणा कोतवाली विकासनगर
2. हे0कानि0 353 नीरज शुक्ला कोतवाली विकासनगर
3.कानि0 1665 निर्भय नारायण कोतवाली विकासनगर
4-कानि0 1654 जितेन्द्र कोतवाली विकासनगर

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *