National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 6:44 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 6:44 am

विकास नगर।सेपियंस स्कूल विकास नगर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम

सेपियंस स्कूल विकास नगर में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम

उत्तराखंड विकास नगर13 नवंबर दिन बुधवार को सेपियंस स्कूल विकासनगर में

डेस्टिट्यूट इंडिया संगठन द्वारा बच्चों के लिए एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य बच्चों को कुछ अत्यंत महत्वपूर्ण और संवेदनशील मुद्दों के बारे में जागरूक करना था।

कार्यशाला का संचालन डेस्टिट्यूट इंडिया के सीनियर प्रोजेक्ट हेड श्री संजय शर्मा तथा श्री मनोज वशिष्ठ ( प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर ) ने किया , जिन्होंने वर्षों से समाज में वंचित वर्ग के कल्याण के लिए कई सराहनीय प्रयास किए हैं । कार्यशाला के मुख्य विषय थे अच्छा और बुरा स्पर्श , गैजेट्स का अत्यधिक, उपयोग नशा मुक्ति जागरूकता कार्यशाला का आयोजन कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए किया गया था ।

श्री संजय जी ने समाज में वंचित वर्ग के कल्याण के लिए कई सराहनीय प्रयास किए हैं । उन्होंने कई जागरूकता कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक अंजाम दिया है,जिससे युवाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव आए हैं

प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा जी ने उनके इस कार्यशाला की प्रशंसा करते हुए कहा कि डेस्टिट्यूट इंडिया का यह प्रयास बच्चों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने और उन्हें एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की ओर अग्रसर करने के लिए सराहनीय है।

इस अवसर पर विद्यालय अध्यक्षा श्रीमती इंदिरा रानी तथा प्रधानाचार्य श्री नवीन तनेजा, विद्यालय प्रबंधक श्री रविकांत सपरा , श्रीमती रशिता सपरा, श्रीमती नंदी बिष्ट, श्री अश्विनी , श्रीमती बेबी राठौर, श्रीमती सुमालती एवं समस्त शिक्षक गण उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *