National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 4:54 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 4:54 am

विकास नगर।व्यवसायिक प्रबंधन संकाय में अभय कुमार अध्यक्ष चुने 

व्यवसायिक प्रबंधन संकाय में अभय कुमार अध्यक्ष चुने 

     उत्तराखंड विकास नगर।वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर, विकास नगर में छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न परिषदों का गठन किया जा रहा है। जिसमें बीबीए संकाय में विभाग प्रभारी श्रीमती भावना गर्ग की अध्यक्षता में विभागीय परिषद का गठन किया गया। जिसमें अध्यक्ष पद अभय कुमार (पंचम सेमेस्टर) उपाध्यक्ष विशाल शर्मा (तृतीय सेमेस्टर) सचिव प्रसून जोशी (पंचम सेमेस्टर) सह सचिव ऋषभ कुमार (तृतीय सेमेस्टर ) कोषाध्यक्ष प्रभजोत सिंह (पंचम सेमेस्टर) को दिया गया कार्यकारिणी सदस्य काजल, अनमोल चौहान, श्वेता, अक्षय, हिमांशु, अंशिका साहू को बनाया गया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ डीएस नेगी ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि विभागीय परिषद के द्वारा छात्र-छात्राएं विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग लेते हैं जिससे उनका उत्साहवर्धन तो होता ही है अपितु महाविद्यालयों में छात्र के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न प्रकार की परिषदों का गठन किया जाना आवश्यक है। ताकि छात्र इन परिषदों के माध्यम से विभिन्न प्रकार की गतिविधियों में भाग ले सके। इस अवसर पर बीबीए की प्राध्यापिका श्रीमती दीपा राणा एवं रीना ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *