16 अक्टूबर 2024, डाकपत्थर।
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में संस्कृत विभाग के तत्वावधान में विभागीय परिषद् के गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से शिवानी को अध्यक्ष, दिशान्त पाल उपाध्यक्ष, नीलम सचिव, सुधांशु गोस्वामी उपसचिव, प्रिया कोषाध्यक्ष पद पर चयनित हुई।
इस अवसर पर प्राचार्य डॉ डी एस नेगी ने कहा कि परिषद का गठन छात्रों के सर्वांगीण विकास के लिए एक सकारात्मक कदम है, जिसका उद्देश्य छात्रों और शिक्षकों के बीच संवाद और समन्वय को प्रोत्साहित करना है, जिससे विभाग की शैक्षणिक और शोध संबंधी गतिविधियों को और अधिक सशक्त बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि परिषद छात्रों को नेतृत्व और निर्णय लेने की क्षमता विकसित करने में भी मदद करेगी।
संस्कृत विभागाध्यक्ष प्रो आर एस गंगवार एवं सहायक प्रोफेसर डॉ वीर राघव खण्डूरी ने विद्यार्थियों को छात्र परिषद् के पदाधिकारियों के कार्यों तथा दायित्वों की जानकारी दी।
Author: NM News live
Post Views: 400






