National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 28, 2026 12:57 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 28, 2026 12:57 am

जौनसार बावर की पहली पिक्चर फिल्म मेरै गांव की बाट का पांचवे दिन विभिन्न दृश्य का फटेऊ गांव में फिल्मांकन किया गया

 

साहिया 5 अप्रैलl

बड़े पर्दे पर बनने वाली जौनसार
बावर की पहली पिक्चर फिल्म मेरै गांव की बाट का पांचवे दिन विभिन्न दृश्य का फटेऊ गांव में फिल्मांकन किया गया जिसमें विशेष कर फिल्म के अभिनेता अभिनव चौहान साथ विभिन्न भाऊक दृश्य फिल्माए गए, शुद्ध रूप से पारिवारिक जीवन पर आधारित बन रही इस फिल्म की शूटिंग को देखकर दर्शकों की आंखें नम हो गई।
फिल्म की शूटिंग के दौरान अनेक ऐसे दृश्य फिल्माए गए है जिसमें सामूहिक परिवार के आकर्षण को दिखाया गया है। जो जौनसार बावर के वास्तविक चित्रण को प्रदर्शित करता है।
सुमितकल प्रोडक्शन के क्रिएटिव डायरेक्टरश के. एस चौहान ने कहा कि 6 अप्रैल को फिल्म के माध्यम से जौनसार बावर की पारंपरिक शादी के दृश्यों को विधिवत गांव में फिल्माया जाएगा जिसमें शादी में होने वाली हर रस्म की शूटिंग की जाएगी जो पिक्चर फिल्म का महत्वपूर्ण हिस्सा होगा जिसमें जौनसार बावर की रंइणजीमाइ को प्रमुखता से फिल्माया जाएगा।
इस मौके पर मेरे गांव की बाट फिल्म के अभिनेता के किरदार अभिनव चौहान और अभिनेत्री का किरदार प्रियंका है फ़िल्म में मास्टर तनिष्क चौहान, आरुषि, मधुबाला, आकृति जोशी, भगत सिंह, मठोर, गुड्डी, काजल शाह,जीत सिंह, किरण डिमरी, लता राय, अमित चौहान, नारायण चौहान, प्रीतम सिंह भी मुख्य भूमिका में है।
फ़िल्म के लेखक निर्देशक अनुज जोशी ,क्रिएटिव डायरेक्टर के एस चौहान, गीतों का लेखन श्री श्याम सिंह चौहान, कैमरामैन हरीश नेगी, प्रोडक्शन मैनेजर विजय बी शर्मा, मुख्य सहायक निर्देशक दीपक रावत, एसोशिएट कैमरामैन राजेश रतूड़ी, सहायक निर्देशक नीरज नेगी,ड्रोन निखिल कंडपाल, संगीत अमित वी कपूर तथा स्वर श्री सीताराम चौहान, अतर शाह, अज्जू तोमर, मीना राणा, परिमा राणा, सितारा आदि की प्रमुख भूमिका है।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *