जल संस्थान के द्वारा उपभोक्ताओं को पानी के अधिक बिल भेजने से ग्रामीणों ने जल संस्थान कार्यालय में किया हंगामा 
विकास नगर के भोजावाला बुलाकी वाला के ग्रामीणों को जल संस्थान के द्वारा पानी के बिलों में भारी अनियमिता होने से लोगों में आक्रोश है क्षेत्र के उपभोक्ताओं का कहना है ग्रामीणों का 2 महीने का बिल 10000 से 15000 तक भेज दिया है इससे नाराज लोगों ने शुक्रवार को जल संस्थान ऑफिस भोजावाला में चल संस्थान के अधिकारियों का घेराव कर प्रदर्शन किया और अधिकारियों ने ग्रामीणों को शांत करने के लिए नल पर लगे मीटर रीडिंग चेक करने के आश्वासन दिए जल संस्थान के द्वारा विकास नगर पूरे क्षेत्र में पानी की सप्लाई की जाती है जल संस्थान की ओर से हर दूसरे महीने उपभोक्ताओं को पानी के बिल भेजते जा रहे हैं उपभोक्ताओं का कहना है कि दिए गए बिल रीडिंग से अधिक है बिलों में हुई गड़बड़ी को लेकर मीटर
रीडिंग चेक करने का अधिकारी आश्वासन दे रहे हैं लेकिन ग्रामीण इस बात पर मानने को तैयार नहीं है ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में मजदूर तपके के लोग निवास करते हैं जो कि इतने अधिक पानी के बिलों को देने में हिम्मत नहीं कर सकते पूर्व की भांति जल संस्थान के द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल 3 से ₹400 दो महीने का भेजा जाता था इस तरह से ग्रामीण क्षेत्रों में पानी के बिलों को भेजा जाए और जो मीटर विभाग के द्वारा लगाया गया है वह भी निकाल लिया जाए और ग्रामीणों ने कहा कि विभाग के द्वारा जो पानी का मीटर लगाया गया है उन मीटर को चेक करने के लिए जल संस्थान का कोई भी कर्मचारी नहीं आता है विभाग के अधिकारी जीपीएस के आधार पर बिल भेज रहा है इससे सभी ग्रामीण नाराज है
Author: NM News live
Post Views: 233






