साहिया 26 अक्टूबर
न्यू एकता रामलीला एवं सांस्कृतिक मंच द्वारा आयोजित पांच दिवसीय राम लीला के दूसरे दिन ताडीका वध से सीता स्वयंवर तक का मंचन किया गया।
न्यू एकता रामलीला एवं सांस्कृतिक मंच साहिया द्वारा आयोजित पांच दिवसीय रामलीला का ग्राम पंचायत नेवी साहिया की उप प्रधान अमन कौर द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
इस मौके पर उन्होंने कहा कि आज के युग में राम लीलाओं का मंचन मानव जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। युवाओं को इससे सीख लेनी चाहिए।आज बुजुर्गो के आदर्शो न चलकर गलत दिशा की और ज्यादा जा रहे हैं इसलिए रामलीलाओं के मंचन की अति आवश्यकता है । दूसरे दिन की लीला का शुभारंभ श्री कृष्ण वंदना से हुई उसके बाद ताडिका वध का दृश्य दिखाया गया जिसको देखने आसपास के गांवों से लोग साहिया पंहुचे।सीता स्वयंवर से पूरा पंडाल जय श्री राम के जयकारों से गूंज उठा।
इस मौके पर मुख्य अतिथि रवीन्द्र पाल सिंह, दिनेश सिंह राय,अजय सिंह के साथ ही न्यू एकता रामलीला एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष एस एस बिष्ट उपाध्यक्ष इन्दर सिंह, सुभाष भाटी, ज्ञान सिंह राय, स्वराज वर्मा, शान्ति प्रसाद, शेर सिंह भाटी, मजीत, मोहन भाटी स्वरूप सिंह चौहान सहित कई लोग मौजूद थे।
Author: NM News live
Post Views: 200






