रिखणीखाल-
अंधेरी रात में बाघ ने गौशाला से बछिया को खींच कर मार डाला।
रिखणीखाल के सीमांत गाँव नावेतल्ली में 30/31 अक्टूबर की मध्य रात्रि में औतार सिंह रावत की गौशाला से दुधारू गाय की बछिया को दरवाजा तोड़कर मार डाला।इस घटना के बाद गाँव के लोग सहमे व भयभीत हैं। गाँव चारों तरफ से जंगल से घिरा हुआ है।बरसाती काला घास जब जगह फैला है।गौशाला भी गाँव से हटकर बनी हुई हैं। गाँव में पथ प्रकाश का भी अभाव है।कई सोलर पावर लाइटें भी खराब पड़ी हैं। बाघ ने काफी मशक्कत के बाद दरवाजा तोड़ा,मवेशी स्वामी को सुबह ही पता लगा,जब गौशाला के अन्दर का दृश्य देखा तो अचंभित रह गये।बछिया को ढूंढने पर कहीं भी उसका पता नहीं लगा।गाँव में दहशत का माहौल बना हुआ है।गाँव वालों के पास अपनी सुरक्षा व जानमाल की हिफाजत के लिए कुछ भी साधन नहीं हैं। 
बाघ दिन में भी देखा जाता है।ये बाघ गाँव वालों के लिए अभिशाप बने ही हैं। सरकार की ओर से कोई भी उपाय नहीं किये जा रहे हैं।






