National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 26, 2026 8:20 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 26, 2026 8:20 am

उत्तराखंड।चापनू गांव के ग्रामीण के दो बकरियों को गुलदार ने बनाया निवाला 

चापनू गांव के ग्रामीण के दो बकरियों को गुलदार ने बनाया निवाला 
रिपोर्ट गजमफर अली 
चकराता वन प्रभाग 
रिवर रेंज के अंतर्गत पढ़ने वाले चापनू गांव में कल साय लगभग 4:30 बजे गौशाला के पास गुलदार ने दो बकरियों को अपना निवाला बना लिया गुलदार की बढ़ती सक्रियता से ग्रामीण में दहशत का माहौल है पशुपालक ने वन विभाग से मुआवजे की मांग की है चपानु गांव के रतन सिंह का कहना है बुधवार को अपने बकरियों को चरा कर वापस अपने गौशाला मैं बंद करने के लिए ले जा रहा था अचानक गौशाला से कुछ दूरी पर घात लगाए बैठे गुलदार ने बकरियों पर हमला कर दिया जिससे दो बकरी मौके पर ही मर गई जिसकी शिकायत तुरंत रतन सिंह के द्वारा क्षेत्रीय फॉरेस्ट गार्ड को दी गई लेकिन क्षेत्रीय फॉरेस्ट गार्ड मौके पर आने के लिए असमर्थता जताने लगा और बार-बार सूचना देने के बाद फॉरेस्ट गार्ड के द्वारा ग्रामीण से गाड़ी की व्यवस्था करने की बात कही और क्षेत्र से कहीं बाहर होने का बहाना बनाने लगा ग्रामीण ने मौके पर ना आने का क्षेत्रीय फॉरेस्ट गार्ड पर आरोप लगाया जिसकी शिकायत रतन सिंह के द्वारा प्रभागीय वनाधिकारी वन अधिकारी चकराता से भी की गई और निरीक्षण उचित मुआवजा की भी मांग की
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *