जन-जन की सरकार जन-जन के द्वारा कार्यक्रम के तहत बहुउद्देशी शिविर का आयोजन दूरस्थ क्षेत्र दसेऊ में किया गया
सम्पादक देवेन्द्र सिंह राय
विकास नगर। देहरादून जिले के सुदूरवर्ती क्षेत्र ग्राम दसेऊ (विकासखंड चकराता) में शुक्रवार को जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम के तहत एक बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) अभिनव शाह ने की।
कार्यक्रम में ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने अपनी समस्याओं को सीधे अधिकारियों के समक्ष रखा। मुख्य विकास अधिकारी ने मौके पर ही कई समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।
कृषि विभाग के स्टॉल पर विशेष रूप से किसानों का जनसैलाब उमड़ा रहा। पूरे दिन किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री (किसान पंजीकरण) करवाया, जिससे उन्हें यूनिक फार्मर आईडी प्राप्त हुई। यह रजिस्ट्री राज्य सरकार की एग्रीस्टैक पहल के तहत की जा रही है, जो किसानों को विभिन्न योजनाओं, सब्सिडी और पीएम किसान सम्मान निधि जैसे लाभों से जोड़ने में सहायक है।
इसके अलावा, विभागीय अधिकारियों ने सभी उपस्थित कृषकों को विभिन्न कृषि योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। कार्यक्रम के दौरान पांच किसानों को कृषि यंत्र वितरित किए गए, जिनमें शामिल हैं,पॉवर वीडर,ब्रश कटर,चैफ कटर,आटा चक्की, आदि यंत्र किसानों को दिए गए।
इस अवसर पर अन्य प्रमुख उपस्थित अधिकारियों में शामिल थे,आईएएस डॉ. हर्षिता सिंह,देवेंद्र सिंह राणा, मुख्य कृषि अधिकारी,राम नरेश गुलेरिया कृषि एवं भूमि संरक्षण अधिकारी, कृषि अधिकारी चकराता, मीत्तीलाल,मत्स्य निरीक्षक फैजल आदि मौजूद रहे।
यह कार्यक्रम उत्तराखंड सरकार की उस मुहिम का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य अंतिम छोर तक सरकारी योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना है। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना की और कहा कि ऐसे शिविरों से उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो पा रहा है।






