National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 27, 2026 11:03 pm

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 27, 2026 11:03 pm

प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार सिंह के निर्देशन में जल संरक्षण समिति द्वारा वर्षा जल संरक्षण विषय पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

आज दिनांक 30-05-2024 को शहीद श्रीमती हंसा धनाई, राजकीय महाविद्यालय अगरोडा (धारमण्डल) टिहरी गढ़वाल में प्रभारी प्राचार्य डॉ० अजय कुमार सिंह के निर्देशन में जल संरक्षण समिति द्वारा वर्षा जल संरक्षण विषय पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जन्तु विज्ञान विभाग प्रभारी डॉ० बबीता बंटवाण ने महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को वर्षा जल संरक्षण की हमारे जीवन में आवश्यकता तथा महत्व विषय पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा की वर्षा जल संचयन प्रणाली भविष्य में उपयोग के लिए वर्षा जल को बचाने और संग्रहीत करने की सबसे आसान प्रक्रियाओं में से एक है। वर्षभर और मानसून के मौसम के दौरान पर्याप्त वर्षा वाले क्षेत्रों में वर्षा जल संरक्षण से बहुत मदद मिलती है। इस प्राकृतिक संसाधन का उपयोग करके, हम दैनिक गतिविधियों के लिए भूजल की खपत को कम कर सकतें है, जिससे हमें सूखे के समय में इसे संरक्षित करने में मदद मिलेगी। सम्पूर्ण विश्व में जल संकट जैसी समस्या से निवटने के लिए वर्षा जल संरक्षण सर्वोत्तम विकल्प है औद्योगीकरण एंव शहरी करण के कारण कुओं तथा तालाबों में लगातार कमी होती जा रही है और भूमिगत जल स्तर गिर रहा है जो भविष्य में जल संकट का कारण बन सकती है।

इस कार्यक्रम में बी.ए. एवं बी०.एस.सी. द्वितीय सेमेस्टर तथा बी.ए. चतुर्थ सेमेस्टर के छात्र-छात्रा तथा समस्त प्राध्यापक एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *