महाविद्यालय डाकपत्थर में वाणिज्य विभाग द्वारा विभागीय गतिविधियों के अंतर्गत एंटी रेप बिल पर सामूहिक चर्चा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
21 नवम्बर 2024, विकासनगर।
वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में वाणिज्य विभाग द्वारा विभागीय गतिविधियों के अंतर्गत एंटी रेप बिल पर सामूहिक चर्चा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र छात्राओं में संचार कौशल का विकास, सहयोग एवं आत्मविश्वास का विकास आदि के बारे में जानकारी प्रदान करना है।
प्रतियोगिता निर्णायक मंडल में डॉ राजेश कुमार, डॉ मीनाक्षी राणा डॉ मंजू गौतम, डॉ हरीश चंद्र जेटली शामिल थे।प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिवानी सिरोही एमकॉम प्रथम वर्ष, गौतम कुमार एमकॉम द्वितीय वर्ष, तृतीय स्थान कनुप्रिया बीकॉम द्वितीय वर्ष द्वारा प्राप्त किया गया।
महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ दिलीप सिंह नेगी द्वारा बताया गया कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से विद्यार्थियों में विषय की गहराई को समझना व दूसरों के दृष्टिकोण के संवाद और सहानुभूति आदि को समझने की जानकारी प्राप्त होती। वाणिज्य विभाग प्रभारी डॉ पूजा राठौर ने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम से छात्र- छात्रों को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी के लिए मदद मिलती है इससे युवा समसामयिक विषयों के प्रति जागरूक रहता है।






