आज 29 9.2024 को पी बी ओ आर पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन पछवादून का तृतीय वार्षिक उत्सव बड़े ही धूमधाम से एनफील्ड लान , विकास नगर में मनाया गया जिसमें मुख्य अतिथि माननीय गणेश जोशी सैनिक कल्याण मंत्री उत्तराखंड सरकार और विशिष्ट अतिथि विकास नगर विधायक माननीय मुन्ना सिंह चौहान और कैप्टन केहर सिंह थे आज के कार्यक्रम की अध्यक्षता कैप्टन सुरेश चंदेल साहब ने की ।
- पछवादून के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह डोगरा ने पांच सूत्रीय मांग पत्र माननीय गणेश जोशी सैनिक कल्याण मंत्री उत्तराखंड सरकार के माध्यम से मुख्यमंत्री जी को दिया जिसमें सर्वोपरि केंद्रीय विद्यालय की मांग काफी समय से विकास नगर क्षेत्र की जनता मांग रही है आज के कार्यक्रम में संगठन के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह डोगरा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेश नौटियाल , उपाध्यक्ष राकेश गुलरिया, भूपेंद्र थापा , सुरेश चंदेल, सचिव कुलवंत नागवाल, प्रबंधक सूबेदार देवेंद्र रावत , सांस्कृतिक सचिव अमर सिंह राणा , सूबेदार वीरेंद्र सिंह गोसाई कैप्टन चंदन सिंह सजवान , कप्तान महेंद्र सिंह नेगी , कैप्टन कुलदीप सिंह और देहरादून से आए केंद्रीय अध्यक्ष पी टी आर शमशेर बिष्ट, कैप्टन आर डी शाही, राजकुमारी थापा और सैकड़ो की संख्या में पूर्व सैनिक वह उनके परिवार उपस्थित थे

Author: NM News live
Post Views: 178






