National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 6:41 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 6:41 am

आज वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया

14 सितम्बर 2024, विकासनगर।
आज वीर शहीद केसरी चंद राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय डाकपत्थर में हिंदी दिवस धूमधाम से मनाया गया।संचालन मीनाक्षी राणा द्वारा किया गया
प्रधान सम्पादक देवेन्द्र राय
      महाविद्यालय के हिंदी विभाग एवं आईक्यूएसी सैल के सयुक्त तत्वाधान में हिंदी दिवस पर भक्ति काव्य सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्रभारी प्राचार्य डॉ राधेश्याम गंगवार ने हिन्दी भाषा के महत्त्व को बताते हुए कहा कि विश्व में हिन्दी का प्रसार बढ़ रहा है। हिन्दी सभी भाषाओं को अपने अंदर सम्माहित करने की शक्ति रखती है। इसलिए आप सब अपने जीवन में सदा इस भाषा का सम्मान करते रहें।
 इस अवसर भक्ति काव्य सम्मेलन सबद निरंतर कार्यक्रम के संयोजक डॉ अरविन्द कुमार अवस्थी ने भक्ति रस पर आधारित कविता गान से कार्यक्रम में समा बांध लिया। कार्यक्रम में पल्लवी तोमर, अंजलि चौहान, श्वेता, एनम, नीतू, प्रियांशु बिष्ट आदि ने काव्य पाठ किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त प्राध्यापक कर्मचारी गण एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रही।
NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *