National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 4:54 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 4:54 am

विकासनगर बाजार, तहसील और ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाला पश्चिम वाला पुल का कार्य अधूरा

विकासनगर बाजार, तहसील और ब्लॉक मुख्यालय को जोड़ने वाला पश्चिम वाला पुल का कार्य अधूरा

पश्चिम वाला के ग्रामीणों ने विभाग के खिलाफ आज अपना आक्रोश जताया


लोक निर्माण विभाग देहरादून के उदासीनता के चलते विकास नगर के पश्चिमी वाला संपर्क मार्ग की पुलिया लगभग 8 महीने से क्षतिग्रस्त हे सामाजिक कार्यकर्ता अमन शर्मा ने बताया कि लोग निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता से कई बार वार्ता हुई लेकिन विभाग के द्वारा बताया गया पुल की डीपीआर बनाकर शासन को भेज दी है शासन से पुल बनाने के लिए कोई भी वित्तीय स्वीकृति प्राप्त नहीं हुई जैसे ही स्वीकृति आएगी पुलिया बनवा दिया जाएगा लेकिन 8 महीने बीत जाने के बाद भी पुलिया का निर्माण नहीं हो पाया ग्रामीणों ने विभाग के प्रति आज अपना आक्रोश व्यक्त कर पुलिया के पास खड़े होकर प्रदर्शन किया और विभाग के प्रति नारेबाजी की और बताया कि यह पुल कई गांव के संपर्क मार्गों को जोड़ता है इस पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से ग्रामीणों को मुख्य बाजार जाने के लिए 6–7 किलोमीटर दूर चक्कर काटकर बाजार पहुंचना पड़ता है इससे लगाती हुई ग्रामीणों की दुकान भी प्रभावित हो रही है अगर शीघ्र ही पुल का निर्माण नहीं हुआ तो ग्रामीणों के द्वारा रोड को पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा और उग्र आंदोलन किया जाएगा इस मौके पर संतोष शर्मा सुरेश बेलवाल विक्रांत राणा सुदेश ठाकुर रितेश पंकज आयुष पियूष मुकेश तनुज मनीष हरिदास शांति ठाकुर आदि मौजूद रहे

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *