National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

March 23, 2026 11:53 am

National media news ( nm news)

सम्पादक देवेन्द्र राय

Follow Us

March 23, 2026 11:53 am

लांघा डुगा खेत जन मिलन केंद्र में क्लस्टर की महिलाओं ने चुना अपना अध्यक्ष

लांघा डुगा खेत जन मिलन केंद्र में क्लस्टर की महिलाओं ने चुना अपना अध्यक्ष

 

बैठक में पुराने क्लस्टर पदाधिकारियों पर लगाए अनियमिताओं का आरोप

संवाददाता गजमफर अली

विकासनगर ब्लॉक के अंतर्गत आज जागरूक क्लस्टर लांघा की महिलाओं ने 2023 से क्लस्टर की पदाधिकारी के द्वारा की गई अनियमिताओं के कारण क्लस्टर की महिलाओं ने पुराने पदाधिकारी का विरोध कर नए पदाधिकारी का गठन किया, महिलाओं का कहना था हमारे द्वारा पुराने पदाधिकारी की अनियमिताओं की सूचना वीडियो विकास नगर एवं रिप कार्यालय देहरादून को भी दी गई, लेकिन आज तक उन सूचनाओं पर कोई कार्रवाई नहीं की गई, जबकि महिलाओं ने इस संबंध में कई बार वीडियो विकासनगर को मौखिक रूप से भी और लिखित रूप मे सूचित किया कि पुराने कलेक्टर अध्यक्ष को बदले जाने भी गुहार लगाई, लेकिन वीडियो ने उनकी एक न सुनी, उल्टा हम सभी महिलाओं को उल्टा सीधा बोलने लगी,क्लस्टर की महिलाओं ने पुराने क्लस्टर अध्यक्ष पर लाखों रुपए गबन का आरोप भी लगाया लेकिन संबंधित अधिकारियों के द्वारा कोई जांच नहीं की गई, जिससे क्लस्टर की महिलाएं में आक्रोश है ,आज सभी महिलाओं ने एक लांघा जन मिलन केन्द्र मे बैठक का आयोजन कर अपना अध्यक्ष उपाध्यक्ष सचिन चुना और कहा कि सर्व समिति से आज जागरूक कलस्टर लांघा की महिलाओं ने चुनाव कर अपना अध्यक्ष बनाया, उन्होंने कहा कि इस चुनाव को संबंधित विभाग नहीं मानता है तो समस्त क्लस्टर की महिलाएं ब्लॉक कार्यालय में धरना प्रदर्शन करेगी ,अध्यक्ष पद के लिए नीलम तोमर को चुना गया, कृष्ण तोमर कोषाध्यक्ष ,मीरा तोमर सचिव, पूजा तोमर उपाध्यक्ष, निशा उपसचिव, शर्मिला पुस्तक संचालिका बनाया गया।

NM News live
Author: NM News live

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *